{"_id":"615f36a48ebc3e48710563c7","slug":"lawyers-in-allahabad-high-court-and-lucknow-bench-now-need-full-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकालत : इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में वकीलों को अब फुल ड्रेस जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकालत : इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में वकीलों को अब फुल ड्रेस जरूरी
Thu, 07 Oct 2021 11:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ बेंच में वकीलों के लिए अब फुल ड्रेस में आना जरूरी कर दिया गया है। रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति एमएन भंडारी ने गत दिवस नौ जुलाई के आदेश में संशोधन करते हुए वकीलों को गाउन पहनने से मिली छूट खत्म कर दी और कहा कि प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ और लखनऊ खंडपीठ में वकीलों को अब पूरी ड्रेस यानी काली कोट, बैंड व गाउन में आना होगा। गौरतलब है कि कोरोना के कारण वकीलों को पहले कोट व गाउन से छूट मिली थी। बाद में कोट पहनने को कहा गया और गाउन पहनने से छूट थी। अब पूरा ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन