फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers angry over the murder of a female advocate in Kasganj, raised demand for judicial inquiry.

Prayagraj : कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में भड़के वकील, न्यायिक जांच की उठाई मांग

Mon, 09 Sep 2024 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश मे अधिवक्ताओ पर बढ़ते हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अधिवक्ता न्याय का सजग प्रहरी है और यदि अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो न्यायालयो में न्याय मिलना असंभव हो जाएगा।

विज्ञापन
Lawyers angry over the murder of a female advocate in Kasganj, raised demand for judicial inquiry.
अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज जिला अदालत से महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अपहरण के बड़ा हुई जघन्य हत्या मामले की ने न्यायिक जांच कराए जाने, परिवारजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता और प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने आंबेडकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश मे अधिवक्ताओ पर बढ़ते हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अधिवक्ता न्याय का सजग प्रहरी है और यदि अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो न्यायालयो में न्याय मिलना असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद व नृशंस हत्या का स्वत संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया, उसी तरह महिला अधिवक्ता की हत्या का भी संज्ञान लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पूर्व कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर द्विवेदी, दिलीप यादव, मनोज शुक्ला, आरपीएन मिश्रा, मनोज पांडेय, मदन तिवारी, त्रयंम्बक मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, आदर्श शुक्ला, अमित पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, अमित तिवारी, मनीष सिंह, आनंद पांडेय, शैलेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed