फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lawyer informed about the kidnapping of the son, the child was found safe and the police breath

Praygaraj : वकील ने बेटे के अपहरण की दी सूचना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप और फिर

Fri, 27 Jan 2023 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर धूमनगंज में अधिवक्ता के बेटे के अपहरण की सूचना पर सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मामला कुछ और है। बच्चा स्कूल में मौजूद है, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
lawyer informed about the kidnapping of the son, the child was found safe and the police breath
पुलिस। - फोटो : Social Media

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर धूमनगंज में अधिवक्ता के बेटे के अपहरण की सूचना पर सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मामला कुछ और है। बच्चा स्कूल में मौजूद है, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब हुई। दिल्ली से आए अधिवक्ता ने सूचना दी कि विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाले उनके बेटे का अपहरण हो गया है। दिनदहाड़े अपहरण की सूचना पर सनसनी फैल गई। धूमनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बच्चा स्कूल में ही है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने पिता से नहीं मिलना चाहता है। जांच में यह बात सामने आई कि बच्चे के माता-पिता में विवाद है और दोनों दिल्ली में अलग-अलग रहते हैं। मां ने बच्चे का दाखिला प्रयागराज में कराया है और बच्चा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि अधिवक्ता बेटे से मिलना चाहते थे जबकि बच्चे की मां ने स्कूल प्रबंधन को कह रखा था कि वह उनके बेटे को किसी से न मिलने दें। बच्चे ने भी कह दिया कि वह पिता से नहीं मिलना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed