फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lavlesh had also agreed to kill Tillu Tajpuria on Sunny's request, Gogi had given two Jigana pistols

UP : टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के लिए सनी के कहने पर लवलेश भी हो गया था राजी, गोगी ने दी थी दो जिगाना पिस्टलें

Sat, 15 Jul 2023 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 12:22 PM IST
सार

Atiq Ashraf Murder Case : सनी ने प्रारंभिक पूछताछ में ही एसआईटी को बताया था कि जिगाना पिस्टलें उसे गोगी ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के लिए दी थी। हालांकि काम को अंजाम देने से पहले ही दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में गोगी को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इसके बाद सनी पिस्टलें लेकर भाग आया था।
 

विज्ञापन
Lavlesh had also agreed to kill Tillu Tajpuria on Sunny's request, Gogi had given two Jigana pistols
अतीक और अशरफ को गोली मारता लवलेश तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद व अशरफ की हत्या करने वाले शूटर सनी ने दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के लिए लवलेश को भी राजी कर लिया था। लवलेश के हामी भरने के बाद ही उसने टिल्लू के दुश्मन डॉन जीतेंद्र गोगी से दो जिगाना पिस्टलें ली थीं। यह बात खुद सनी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को अपने बयान में बताई है। इसका जिक्र चार्जशीट में भी किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सनी ने प्रारंभिक पूछताछ में ही एसआईटी को बताया था कि जिगाना पिस्टलें उसे गोगी ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के लिए दी थी। हालांकि काम को अंजाम देने से पहले ही दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में गोगी को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इसके बाद सनी पिस्टलें लेकर भाग आया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने उससे जब पूछा कि गोगी ने उसे दो पिस्टलें क्यों दी तो उसने बताया कि टिल्लू की हत्या के लिए उसने लवलेश को भी राजी कर लिया था। लवलेश ने हामी भरी थी कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में वह उसका साथ देगा। इसके बाद ही सनी ने गोगी से दो जिगाना पिस्टलें ली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी नहीं रखता था मोबाइल

चार्जशीट में एसआईटी की ओर से इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि शूटर सनी मोबाइल नहीं रखता था। शूटरों के कब्जे से जो दो मोबाइल बरामद हुए, वह लवलेश और सनी के थे। चार्जशीट के मुताबिक, प्रयागराज आने से पहले दोनों ने अपने मोबाइल से सिम निकालकर तोड़ दिए थे। इससे पहले सनी ने इन्हीं में से एक नंबर से अपनी मां से बात की थी।

टीवी पर देखी थी अतीक को लाए जाने की खबर

एसआईटी के समक्ष अभियुक्तों ने यह भी बयान दिया है कि उन्हें अतीक व अशरफ को कॉल्विन अस्पताल लाए जाने की जानकारी टीवी देखकर मिली थी। दरअसल 13 अप्रैल को कस्टडी रिमांड मंजूर होने के बाद ही यह बाइट टीवी पर चली थी कि दोनों अभियुक्ताें को रोजाना मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा। उनका पहला मेडिकल 13 और फिर अगले दिन 14 को भी हुआ। उन्हें मालूम था कि दोनों भाइयों को मेडिकल के लिए लाया जाएगा और यही वजह थी कि वह लगभग नौ बजे ही अस्पताल में पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed