हास्य हंगामा में लगे ठहाके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कटरा व्यवसायिक मंडल की ओर से कटरा चौराहे पर अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन ‘हास्य हंगामा’ हुआ। प्रदेश भर से आए हास्य कवियों ने हास्य रस में रची-बसी कविताएं सुनाई। हास्य रस में रची-बसी कविताओं की प्रस्तुति पर ठहाके लगते रहे। ओमप्रकाश सिंह निडर, अजय अंजाम, सतीश मधुप, अखिलेश द्विवेदी, फारूख सरल, प्रख्यात मिश्रा, शिव किशोर खंजन, नरकंकाल, आलम सुल्तानपुरी, श्लेष गौतम, राधेश्याम भारती, जितेंद्र मिश्र ने कविता पाठ किया। राम लखन शुक्ला को विशिष्ट कवि सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद कुमार अरोरा, अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उमेश केसरवानी, मनोज भट्ट, महामंत्री अजय कुमार गुप्ता, बृजराज तिवारी, किशन जायसवाल, अनूप गुप्ता, विजय केसरवानी आदि उपस्थित रहे। स्वागत विनोद चंद्र दुबे ने किया।
गार्गी महिला वेलफेयर समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में काव्य गोष्ठी और‘अंशिता’ नाटक मंचित हुआ। डा. शमिता सिंह, डा. रिचा शर्मा, कमला चतुर्वेदी, डा. मनीषा गुप्ता ने कविता पाठ किया। दीप प्रज्ज्वलन डा. वंदना शुक्ला, संचालन अंबिका चौधरी, धन्यवाद मंजू मिश्रा ने दिया।
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से होली मिलन समारोह जार्जटाउन स्थित कार्यालय में हुआ। अध्यक्षता संयोजक सुरेश नारायण, संचालन देवेंद्र मणि, धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन मुकेश ने किया। कार्यक्रम में डीपी त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, शिल्पी सिंह, प्रदीप वर्मा, अनुराग शुक्ला आदि उपस्थित रहे।