फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Laughter commotion began in the comic

हास्य हंगामा में लगे ठहाके

Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Laughter commotion began in the comic
होली म‌िलन समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 होली मिलन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित हुए। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंत्रमुग्ध करती रहीं।
विज्ञापन


श्री कटरा व्यवसायिक मंडल की ओर से कटरा चौराहे पर अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन ‘हास्य हंगामा’ हुआ। प्रदेश भर से आए हास्य कवियों ने हास्य रस में रची-बसी  कविताएं सुनाई। हास्य रस में रची-बसी कविताओं की प्रस्तुति पर ठहाके लगते रहे। ओमप्रकाश सिंह निडर, अजय अंजाम, सतीश मधुप, अखिलेश द्विवेदी, फारूख सरल, प्रख्यात मिश्रा, शिव किशोर खंजन, नरकंकाल, आलम सुल्तानपुरी, श्लेष गौतम, राधेश्याम भारती, जितेंद्र मिश्र ने कविता पाठ किया। राम लखन शुक्ला को विशिष्ट कवि सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद कुमार अरोरा, अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उमेश केसरवानी, मनोज भट्ट, महामंत्री अजय कुमार गुप्ता, बृजराज तिवारी, किशन जायसवाल, अनूप गुप्ता, विजय केसरवानी आदि उपस्थित रहे। स्वागत विनोद चंद्र दुबे ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्गी महिला वेलफेयर समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में काव्य गोष्ठी और‘अंशिता’ नाटक मंचित हुआ। डा. शमिता सिंह, डा. रिचा शर्मा, कमला चतुर्वेदी, डा. मनीषा गुप्ता ने कविता पाठ किया। दीप प्रज्ज्वलन डा. वंदना शुक्ला,  संचालन अंबिका चौधरी, धन्यवाद मंजू मिश्रा ने दिया। 

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से होली मिलन समारोह जार्जटाउन स्थित कार्यालय में हुआ। अध्यक्षता संयोजक सुरेश नारायण, संचालन देवेंद्र मणि, धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन मुकेश ने किया। कार्यक्रम में डीपी त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, शिल्पी सिंह, प्रदीप वर्मा, अनुराग शुक्ला आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed