{"_id":"61dc7167b953d65cc356b6bf","slug":"last-two-days-of-online-form-verification-extended-city-desk-news-ald3247000163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फार्म सत्यापन की अंतिम दो दिन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फार्म सत्यापन की अंतिम दो दिन बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ी
प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के अभ्यर्थी अब बुधवार तक कर सकते हैं ऑनलाइन सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रधानाचार्य भर्ती- 2013 में ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर अब बुधवार तक कर दी गई है। पहले ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि सोमवार तक ही थी। लेकिन सैकड़ों अभ्यर्थी आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन नहीं कर पाए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि हेल्पलाइन नंबर पर सारे दस्तावेज देने के बाद भी सत्यापन फॉर्म नहीं खुला। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
उप्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के लिए ऑफलाइन आवेदन लिया था। एक जनवरी को चयन बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए कहा था। इसकी अंतिम तिथि आठ जनवरी निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के ऑनलाइन सत्यापन में आ रही दिक्कत और हेल्पलाइन नंबर के न मिलने की शिकायत के बाद अंतिम तिथि 10 जनवरी कर दी गई थी। इसके बाद भी शिकायत बनी रही। इसको लेकर रविवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी चयन बोर्ड कार्यालय भी पहुंचे थे। चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर ने बताया कि अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद अंतिम तिथि दो दिन के लिए फिर से बढ़ा दी गई है।
अफसरों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे चयनित अभ्यर्थी
प्रयागराज। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरिप्रकाश यादव के नेतृत्व में आज प्रदेश भर से आए चयनित अभ्यर्थियों ने समायोजन की मांग को लेकर चयन बोर्ड का घेराव किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अफसरों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। डॉ. हरिप्रकाश यादव ने चयनितों को अविलंब नई संस्था आवंटित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सचिव ने वार्ता के दौरान आश्वासन दिया है कि फरवरी माह में सभी समायोजन हो जाएगा। घेराव में सुधाकर ज्ञानार्थी, जिलाध्यक्ष मो. जावेद, जिला मंत्री देवराज सिंह, सुषमा मिश्रा, नीलम देवी,आजाद कुमार, आकाश द्विवेदी, प्रियंका गौतम आदि उपस्थित रहे। संवाद