फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   last rites of a female constable took place in Prayagraj, the family took the body of constable Rajesh to Mat

Prayagraj : महिला सिपाही का प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार, सिपाही राजेश का शव मथुरा ले गए परिजन

Wed, 17 Apr 2024 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

पोस्टमार्टम हाउस पर सिपाही राजेश वैष्णव के पिता और भाई के साथ ही पत्नी नीतू भी पहुंची थी। उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। किसी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या थी।

विज्ञापन
last rites of a female constable took place in Prayagraj, the family took the body of constable Rajesh to Mat
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सिपाही राजेश वैष्णव की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज में एक कमरे में मृत मिले महिला और पुरुष सिपाही के मामले में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कानपुर और मथुरा से आए दोनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर फूट-फूटकर रोते रहे। घटना के संबंध में दोनों के परिवार वालों ने चुप्पी साधे रखी। पोस्टमार्टम के बाद शव को दोनों के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला सिपाही का रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुरुष सिपाही के परिजन शव को लेकर अपने जनपद मथुरा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर सिपाही राजेश वैष्णव के पिता और भाई के साथ ही पत्नी नीतू भी पहुंची थी। उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। किसी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या थी। उधर, मथुरा ले जाने से पहले सिपाही राजेश वैष्णव का शव पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां सलामी दी गई। पिता और भाई ने पार्थिव शरीर पर रोते हुए पुष्पमाला चढ़ाई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह से संभाला। 

विज्ञापन

last rites of a female constable took place in Prayagraj, the family took the body of constable Rajesh to Mat
सिपाही के पार्थिव शरीर को सलामी देते इंस्पेक्टर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को इंस्पेक्टर ने सलामी दी। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर लेकर मथुरा के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन

last rites of a female constable took place in Prayagraj, the family took the body of constable Rajesh to Mat
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते सिपाही राजेश के पिता और भाई। - फोटो : अमर उजाला

लिपट कर रोते रहे पिता और भाई

पोस्टमार्टम हाउस पर शव से लिपटकर पिता और भाई रोते रहे। घटना की जानकारी होने के बाद वह दोनों सुबह ही मथुरा से प्रयागराज पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed