फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   land of Jesus court will also be investigated, earlier it was a playground, later it was shifted

शुआट्स धर्मांतरण : जमीन की भी होगी जांच, पहले प्ले ग्राउंड था बाद में स्थानांतरित कर दी यीशू दरबार को

Fri, 10 Feb 2023 05:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 05:12 AM IST
सार

शुआट्स में यीशू दरबार की जमीन का भी विवाद सामने आया है। कुछ साल पहले शिकायत की गई थी कि 26 बीघे में बसा यीशू दरबार दरअसल कालेज का प्ले ग्राउंड था। बाद में इसे गलत तरीके से यीशू दरबार को स्थानांतरित कर दिया गया था।

विज्ञापन
land of Jesus court will also be investigated, earlier it was a playground, later it was shifted
Prayagraj News : shuats - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुआट्स में यीशू दरबार की जमीन का भी विवाद सामने आया है। कुछ साल पहले शिकायत की गई थी कि 26 बीघे में बसा यीशू दरबार दरअसल कालेज का प्ले ग्राउंड था। बाद में इसे गलत तरीके से यीशू दरबार को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले की भी जांच की जा रही है। नैनी थाने में शुआट्स के वीसी समेत तमाम पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जांच के दौरान तमाम अनियमितताओं का पता चल रहा है। कुछ साल पहले शिकायत की गई थी कि शुआट्स के वीसी तथा अन्य पदाधिकारियों ने गलत तरीके से जमीन यीशू दरबार को स्थानांतरित की गई। शिकायत में बताया गया कि कालेज के प्ले ग्राउंड की जमीन को यीशू दरबार को दे दिया गया। कई साल पहले इस मामले की जांच हुई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ था। अब एक बार फिर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

फर्जी नियुक्तियों वाले मामले में पुलिस के हाथ आज भी कुछ नहीं लगा। दरअसल जितने जिम्मेदार लोग हैं, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अधिकांश फरार हैं। दो लोगों को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। इस बीच पुलिस कई बार शुआट्स गई लेकिन जांच के लिए प्रपत्र आदि नहीं पा सकी। इसी तरह वित्तीय अनियमितता के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लाल बंधुओं के मिलने के बाद ही असली जानकारी मिल पाएगी।

मानदेय मामले की भी दोबारा जांच

प्रयागराज। लाल बंधुओं और उनकी फैमिली में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें तनख्वाह से ज्यादा मानदेय दिया जा रहा था। इस मामले की भी शिकायत की गई थी। हालांकि उस वक्त कुछ नहीं हुआ। अब इस मामले की भी दोबारा जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed