फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished

भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महरा का आलीशान बंगला पीडीए ने किया ध्वस्त

Sun, 08 Nov 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished
Prayagraj News : नैनी के अरैल में हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया प्रदीप माहरा का आलीशान बंगला ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

नैनी कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर एवं टाप टेन भूमाफिया में शामिल अरैल प्रधान पुत्र एवं भाजपा नेता प्रदीप महरा शास्त्री व उसके भाई जीतू महरा के मकानों को शनिवार को ढहा दिया गया। दोनों आलीशान मकान 1500 वर्ग गज में बने थे, जिसमें 22 कमरे थे। मकानों की कीमत तीन से चार करोड़ के बीच बताई जा रही है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने वाली प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम का दावा था कि ढहाए गए मकान बिना नक्शा पास कराए बनाए गए थे।

विज्ञापन

Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished
Prayagraj News : नैनी के अरैल में हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया प्रदीप माहरा का आलीशान बंगला ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा, आपीएस सौमेंद्र मीणा, पीडीए अधिकारी आलोक पांडेय, सत शुक्ला कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ चार जेसीबी मशीनें लेकर पहुंचे। उन्होंने अरैल ग्राम प्रधान विमला देवी के बेटे एवं पूर्व प्रधान तथा भाजपा नेता प्रदीप महरा के परिवार से घर का सामान बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished
prayagraj news : नैनी में भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महरा का आलीशान मकान ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

पहले जीतू और फिर प्रदीप महरा के घर को गिराया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। लेकिन पूरा मकान नहीं गिर पाए। पीडीए अधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि प्रदीप महरा और जीतू महरा दोनों अपराधी हैं। दोनों पर हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जाने समेत कई धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। मकान का नक्शा नहीं पास था। इस संबंध में प्रदीप महरा आदि को नोटिस दिया गया था। उसी के तहत यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इसकी कीमत तीन से चार करोड़ रुपए के आसपास है।

विज्ञापन

Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished
prayagraj news : नैनी में भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महरा का आलीशान मकान ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

प्रदीप महरा पर 18 व जीतू पर आठ मुकदमे दर्ज

अरैल निवासी गुलाब महरा को कच्ची शराब का माफिया माना जाता था। उसी के बेटे प्रदीप महरा और जीतू महरा पिता से चार कदम आगे निकलते हुए हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा करने आदि के धंधों में जुट गए। दोनों भाइयों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक प्रदीप और जीतू शुरुआत में कच्ची शराब का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर करते थे। लोगों को डराने, धमकाने के साथ जबरन जमीन हथियाने का भी धंधा इन लोगों ने शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों ने अरैल इलाके में अपना वर्चस्व कायम कर लिया।

Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished
prayagraj news : नैनी में भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महरा का आलीशान मकान ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

हालांकि महरा परिवार और पप्पू गंजिया के बीच वर्ष 1990 में शुरू हुई अदावत की जंग अभी तक जारी है। इनमें गऊघाट मछली मंडी में गैंगवार भी हो चुकी है। दोनों तरफ से कई हत्याएं हो चुकी हैं। हालांकि पिछले कई सालों से दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई टकराव सामने नहीं आया है। प्रदीप महरा के खिलाफ नैनी थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, बलवा गुंडा एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 18  मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहंी जीतू महरा के खिलाफ चोरी, लूट, छिनैती, मारपीट, समेत अन्य धाराओं में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं।

Land mafia and histriator Pradeep Mahra's luxurious bungalow pda demolished
prayagraj news : नैनी में भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महरा का आलीशान मकान ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

प्रदीप की ग्राम प्रधान मां विमला देवी ने कार्रवाई को बताया गलत

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से की जा रही कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान विमला देवी अधिकारियों के पास रोते हुए पहुंच गई। ग्राम प्रधान विमला देवी ने काफी मान मनौव्वल की, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और अपनी कार्रवाई को जारी रखा। प्रदीप महरा की मां विमला देवी ने बताया कि यह मकान 40 साल पुराना है। गांव के मकान का कोई नक्शा नहीं होता। जब मकान बना था तब अरैल गांव था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण बाद में हुआ है। विमला देवी ने कहा कि जब मकान बन रहा था, तब कोई नक्शा नहीं पास हो रहा था, तो आखिर कैसे नक्शा पास करा लेते। उन्होंने इस कार्रवाई को न केवल पूरी तरह से गलत बताया बल्कि इसे प्रशासनिक गुंडागर्दी भी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed