फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land allotment of more than two hundred institutions postponed, saint-pilgrimage priests returned disappointed

Magh Mela 2024 : दो सौ से अधिक संस्थाओं का भूमि आवंटन स्थगित, मायूस लौटे संत-तीर्थ पुरोहित

Fri, 29 Dec 2023 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

महावीर मार्ग के अलावा, संगम अपर मार्ग, संगम लोअर मार्ग और सरस्वती मार्ग पर बसने वाली संस्थाओं को भूमि आवंटन की तिथि निर्धारित थी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहितों को भी भूमि आवंटन का श्रीगणेश किया जाना था।

विज्ञापन
Land allotment of more than two hundred institutions postponed, saint-pilgrimage priests returned disappointed
माघ मेले में लगने लगे टेंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में बसने के लिए बृहस्पतिवार को तिथि निर्धारण के बावजूद भूमि आवंटन नहीं हो सका। इससे करीब दो सौ से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों संतों और तीर्थ पुरोहितों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अब इन संस्थाओं को भूमि आवंटन 31 दिसंबर को किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सेक्टर एक, दो और तीन में बसने वाली प्रमुख संस्थाओं को भूमि आवंटन किया जाना था।

विज्ञापन





विज्ञापन






महावीर मार्ग के अलावा, संगम अपर मार्ग, संगम लोअर मार्ग और सरस्वती मार्ग पर बसने वाली संस्थाओं को भूमि आवंटन की तिथि निर्धारित थी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहितों को भी भूमि आवंटन का श्रीगणेश किया जाना था। बृहस्पतिवार को इन संस्थाओं के प्रतिनिधि भूमि आवंटन के लिए पहुंच गए। घंटों इंतजार किया जाता रहा। बाद में राजस्व कर्मियों ने सेक्टर कार्यालयों पर संपर्क करने के बाद भूमि आवंटन स्थगित किए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Land allotment of more than two hundred institutions postponed, saint-pilgrimage priests returned disappointed
माघ मेला 2024 : माघ मेले की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

मेला प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार से निर्धारित तिथियों के अनुसार ही संस्थाओं को भूमि आवंटित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, जिन संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी है, उन्हें सुविधा पर्ची जारी की जा रही है। इसी के साथ आचार्यवाड़ा, दंडीबाड़ा और खाक चौक में संतों के गेट और टिनघेरा के साथ टेंट लगने लगे हैं।

सीएम के आगमन की व्यस्तता की वजह से बृहस्पतिवार को भूमि आवंटन स्थगित करना पड़ा। इस तिथि पर जिन संस्थाओं को भूमि आवंटित की जानी थी, उन्हें अब 31 दिसंबर को भूमि प्रदान की जाएगी। आवंटन की शेष तिथियां यथावत हैं। - दयानंद प्रसाद, प्रभारी मेलाधिकारी।


तीन दिन में पूरे करने होंगे मेले के अधूरे काम, उड़ी नींद

माघ मेले की तैयारियां पूरी करने के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में मेला प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। कटान की समस्या के बीच मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीएम को रिपोर्ट भेजी जा सके। मेले की तैयारियों को 31 दिसंबर फिनिशिंग टच देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed