फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land acquisition for Ganga Expressway stuck, farmers dissatisfied with compensation

Prayagraj : गंगा एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण का फंसा पेंच, मुआवजे से किसान असंतुष्ट

Sat, 13 Dec 2025 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

परियोजना के तहत प्रयागराज में एक्सप्रेसवे की इसकी लंबाई 15.647 किमी है और परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 93.27 प्रतिशत है। ग्राम सभा पूरबनारा, सराय मदन सिंह उर्फ चांटी, गिरधरपुर गोड़वा, सराय हरीराम में कुछ काश्तकार संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
Land acquisition for Ganga Expressway stuck, farmers dissatisfied with compensation
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की भौतिक प्रगति 93.27 फीसदी हो गई है लेकिन सोरांव के कुछ गांवों में भूमि अधिग्रहण को लेकर पेच फंसा है। शुक्रवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया कि एसडीए सोरांव से समन्वय स्थापित कर मामले का निस्तारण कराएं। मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है। इसकी लंबाई 594 किमी है। परियोजना की लागत 36229.67 करोड़ है।

विज्ञापन


परियोजना के तहत प्रयागराज में एक्सप्रेसवे की इसकी लंबाई 15.647 किमी है और परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 93.27 प्रतिशत है। ग्राम सभा पूरबनारा, सराय मदन सिंह उर्फ चांटी, गिरधरपुर गोड़वा, सराय हरीराम में कुछ काश्तकार संतुष्ट नहीं हैं। एडीएम सिटी से किसानों से बातचीत कर मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राष्ट्रीय मार्ग खंड के सहायक अभियंता ने बताया कि पांच करोड़ से अधिक की दो परियोजनाएं है, जिसकी भौतिक प्रगति 98 प्रतिशत है।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य तीन फेज में कराया जा रहा है। मार्ग के संरेखण में पड़ रहे कुछ किसानों में अंश निर्धारण को लेकर आपसी विवाद है। एडीएम सिटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अभियंता एवं पुलिस विभाग व उपजिलाधिकारी से आवश्यक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed