{"_id":"5d76a5828ebc3e01622a149d","slug":"lalit-murder-case-allahabad-news-ald2544532188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित हत्याकांडः सीबीआई ने शहर में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित हत्याकांडः सीबीआई ने शहर में डाला डेरा
विज्ञापन
Lalit murder case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर में पहुंची टीम ने परिजनों से किया संपर्क
शहर से बाहर होने के चलते नहीं हो सकी मुलाकात
प्रयागराज। सराफ ललित वर्मा हत्याकांड में जांच के लिए सोमवार को सीबीआई की एक टीम फिर शहर में पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने ललित के परिजनों से फोन कर संपर्क भी किया। हालांकि उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद सीबीआई टीम ने शहर में ही डेरा डाल दिया है।
जयंतीपुर निवासी ललित वर्मा की हत्या फरवरी 2016 में सिविल लाइंस में हुई थी। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने पूर्व विधायक पूजा पाल, राजेश त्रिपाठी, संदीप यादव, पूजा के भाई राहुल पाल, दिलीप पाल, मुकेश केसरवानी व पृथ्वी पाल पर मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि घटना के बाद परिजनों ने पूजा पाल समेत अन्य को आरोपी बनाया था लेकिन पुलिस की जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। परिजनों की गुहार पर हाईकोर्ट ने नवंबर 2017 में प्रदेश सरकार को मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की। इसी क्रम में सोमवार को सीबीआई की एक टीम शहर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद टीम के सदस्यों ने मृतक के पिता विनोद से फोन पर संपर्क कर कहा कि वह उनसे मुलाकात करना चाहते हैं। हालांकि उनके जयंतीपुर स्थित घर पर न होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने विनोद व उनके परिजनों से कहा है कि वह उनसे मिलकर मामले में कुछ पूछताछ करना चाहते हैं। जिसके लिए परिजन तैयार भी हो गए हैं। जिसके बाद सीबीआई टीम ने शहर में ही डेरा डाल दिया है। सीबीआई टीम के फोन पर संपर्क करने की बात ललित के परिजनेां ने भी स्वीकार की है। उनका कहना है कि किसी कारण से वह टीम के सदस्योें से सोमवार को मुलाकात नहीं कर सके। टीम के सदस्यों ने जल्द ही मिलकर पूछताछ करने की बात कही है।