{"_id":"6ab19a62e091faba99030697","slug":"lakshvi-from-prayagraj-elected-secretary-in-dusu-elections-wave-of-joy-in-her-village-allahabad-news-c-407-1-ggp1022-20506-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डुसू चुनाव में प्रयागराज की लक्ष्वी बनीं सचिव, गांव में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डुसू चुनाव में प्रयागराज की लक्ष्वी बनीं सचिव, गांव में खुशी की लहर
Tue, 22 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
मिश्रा बांध जारी गौहानी की रहने वाली लक्ष्वी सिंह ने अपने क्षेत्र का किया नाम रोशन
विज्ञापन
गौहानी गांव निवासी लक्ष्वी सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डुसू) चुनाव-2026 में जीत दर्ज की है। उन्होंने सचिव पद पर अपनी प्रतिद्वंद्वी प्राची वाधवा को 99 मत से हराया। इस जीत से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अदिति महाविद्यालय में यह चुनाव हुआ था। लक्ष्वी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। चुनाव में कुल 539 मत पड़े थे, जिनमें लक्ष्वी सिंह को 319 मत मिले। जीत की खबर मिलते ही उनके परिजन और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लक्ष्वी पढ़ाई के साथ-साथ छात्रहित से जुड़े मुद्दों में भी सक्रिय रही हैं। उनकी जीत पर स्वजन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। उन्होंने लक्ष्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
लक्ष्वी के पिता सत्येंद्र सिंह एक साधारण किसान हैं। उनकी मां अनीता सिंह गृहिणी हैं। लक्ष्वी ने इंटरमीडिएट में 89 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय की टॉप-10 सूची में जगह बनाई थी। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चली गईं और अदिति महाविद्यालय से स्नातक कर रही हैं।
विज्ञापन