{"_id":"5e6674588ebc3ef3f60e57e2","slug":"lakhs-stolen-from-homes-of-three-including-retired-bank-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर बैंक अफसर समेत तीन के घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर बैंक अफसर समेत तीन के घरों से लाखों की चोरी
Mon, 09 Mar 2020 10:22 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
घर में लाखों की चोरी हो गई
होली पर हाई अलर्ट के बावजूद शहर में चोरों का आतंक जारी रहा। धूमनगंज में रिटायर बैंक अफसर व आरपीएफ सिपाही के घर से नकदी-जेवर समेत लाखों का माल उड़ा दिया। उधर, खुल्दाबाद में भी एक घर से पांच लाख के जेवर पार कर दिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
धूमनगंज के कंधईपुर स्थित न्यायनगर कॉलोनी में रहने वाले रंजन कुमार वर्मा रिटायर बैंक अफसर हैं। उन्होंने बताया कि वह इलाज के लिए गुरुग्राम गए थे। 6 व 7 मार्च की रात घर में सभी दरवाजे व आलमारी के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई।
जिसकी सूचना पड़ोसी ने सात मार्च को 8.30 बजे के आस-पास फोन से दी। आठ मार्च को वापस आने पर पता चला कि घर से करीब 80 हजार नगदी व 1.5 लाख के गहने गायब हैं। उधर पीपलगांव निवासी आरपीएफ सिपाही कौशल किशोर के घर को भी चोरोें ने निशाना बनाया। उसने बताया कि 26 फरवरी को वह परिवार के साथ मूल निवास फिरोजाबाद चला गया था। दो दिन बाद वापस आने पर अंदर के कमरे का ताला टूटा व सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। बाद में पता चला कि एक लाख के गहने व 50 हजार नगद गायब हैं। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, खुल्दाबाद निवासी नेहा पत्नी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह चकिया सोनार वाली गली में रहती हैं। 21 फरवरी को वह अपने मूल निवासी कौशाम्बी से लौटीं। इस दौरान गहने आलमारी में रखकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने दिल्ली चली गईं। एक मार्च को वापस आने पर सारे गहने गायब मिले जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने बताया है कि उनके कमरे व आलमारी का ताला बंद मिला। जबकि गहने गायब थे। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।