फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Labours day celebrated in schools

शिक्षण संस्थानों में मनाया श्रमिक दिवस, बांटे उपहार

Thu, 02 May 2019 01:06 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Labours day celebrated in schools
मजदूर दिवस - फोटो : Prayagraj

शहर के शिक्षण संस्थाओं में मई दिवस के मौके पर संस्थाओं में कार्यरत श्रमिकों का सम्मान किया गया। स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने श्रमिकों का सम्मान करने के साथ उन्हें उपहार दिए। नैनी के बेथनी कान्वेंट स्कूल में मजदूर दिवस के मौकेपर प्रधानाचार्या कर्मचारियों का सम्मान किया। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में श्रमिक दिवस के मौके विद्यालय के ड्राईवर घनश्याम ने  ‘मजदूर हूं मैं’  कविता प्रस्तुत करके कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने कर्मचारियों का सम्मान किया। पतंजलि ऋषिकुल की प्रधानाचार्या मोनिका दत्त ने श्रमिकों को सम्मानित करने केसाथ उन्हें उपहार भेंट किया। श्रमिकों का माल्यार्पण एनसीसी की टीम की ओर से किया गया।

विज्ञापन


सेंट जोसफ कॉलेज में मजदूर दिवस पर विद्यालय के श्रमिकों का सम्मान करने के साथ उन्हें उपहार भेंट किया गया। इस मौके पर फादर स्टीफन मनोज डीसूजा ने कर्मचारियों के स्कूल में योगदान को याद किया।  सेंट मैरी कान्वेंट में दसवीं की छात्राओं की ओर से विद्यालय में काम करने वाले श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर श्रमिकों का टीकाकरण किया गया। इस मौकेपर विद्यालय में काम करने वाले कर्मचारी बाबू एवं हीरा की रजत जयंती मनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति एवं उप प्रधानाचार्या सिस्टर मारया ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्रमिक दिवस पर प्रधानाचार्या शुभा वाशिंगटन ने श्रमिकों को उपहार वितरित किया।
विज्ञापन


सेंट जोसफ स्कूल नैनी में श्रमिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फॉदर जैकब बोना डिसूजा, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्रमिकों का स्वागत करने के साथ उनका सम्मान किया। प्रार्थना के बाद सभी श्रमिकों का प्रधानाचार्य ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों  के योगदान के बिना विद्यालय एवं छात्रों की उन्नति संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन







                           
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed