फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Laborer on bicycle dies after being hit by truck, uncle injured

Prayagraj News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, चाचा जख्मी

Tue, 02 Jun 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 02 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer on bicycle dies after being hit by truck, uncle injured
कनेहटी गांव के सामने सोरांव-फूलपुर मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल के पीछे बैठे उसके चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा गांव निवासी प्रेमचन्द्र (49) पुत्र नंदलाल बनवासी सोमवार की सुबह अपने चाचा मगरू लाल के साथ साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही दोनों नेहटी मोड़ पर पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे उनके चाचा मगरू लाल जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सिकंदरा अनुराग शर्मा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन

वहीं, घायल मगरू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को मौके से बरामद कर थाने ले आई है। थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सूरज की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed