फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Labor court worker dies after being crushed by a tractor-trolley filled with soil, father-in-law injured

मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर लेबर कोर्ट कर्मी की मौत, ससुर घायल

Thu, 25 Nov 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Labor court worker dies after being crushed by a tractor-trolley filled with soil, father-in-law injured
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
हादसे के बाद भाग गया ट्रैक्टर ड्राइवर, शव लेकर सड़क पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ के समझाने पर भी नहीं मानी परिवारवाले
खनन कराने वालों और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बल्लिया गांव के पास बाइक सवार लेबर कोर्ट के कर्मचारी को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठे उसके ससुर भी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्राली से मिट्टी पलटकर भाग गया। युवक के शव के साथ परिजन और गांव के तमाम लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद लोगों ने खनन कराने वाले लोगों और ड्राइवर की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने देने से साफ इनकार कर दिया।
थाना सीबीगंज के गांव खड़ौआ निवासी लेबर कोर्ट के कर्मचारी 26 वर्षीय राकेश बुधवार को हल्द्वानी निवासी अपने ससुर रूपचंद के साथ बाइक से अपनी बहन के घर गांव बल्लिया गए थे। करीब साढ़े तीन बजे दोनो रहे थे। बल्लिया से निकलते ही शंखा रोड पर बाग के पास मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने के बाद पीछे बैठे रूपचंद तो कूदकर दूर गिर गए राकेश के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्राली में भरी मिट्टी पास के बाग में लौटकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। कुछ देर बाद राकेश के परिजन और गांव के लोग पहुंच गए और खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा लेकिन परिवार वालों ने शव नहीं उठाने दिया। राकेश के ससुर रूपचंद ने खनन माफिया और चालक को घटनास्थल पर बुलाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन परिजन नहीं माने। घटनास्थल पर भीड़ बढ़ने के बाद थाना शाही और सीबीगंज की पुलिस भी बुला ली गई। शाम को सीओ सुनील राय और एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा ने भी परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने शव को नही उठने दिया। परिजन लेबर कोर्ट के कर्मचारियों के आने के बाद ही शब उठने की बात कह रहे थे।

ट्रैक्टर बैक कर देता बच सकती थी जान
बाइक पर पीछे बैठे राकेश के ससुर रूपचंद ने बताया मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली बहुत तेज आ रही थी और उसे एक किशोर चला रहा था। टक्कर के बाद बाइक से गिरे राकेश का सिर पहिये के नीचे नही आया था, ट्रैक्टर भी रुक भी गया था। वह चिल्लाते रह गए कि ट्रैक्टर बैक कर लो, राकेश भी ट्रैक्टर पीछे हटाने का इशारा कर रहा था लेकिन चालक ने पीछे करने के बजाय ट्रैक्टर तेजी से आगे बढ़ा दिया। उनके सामने ही उनका दामाद का सिर पहिया से कुचल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed