फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kunda muharram Pratapgarh MLA Raghuraj Pratap Singhs father house arrested shops closed

प्रतापगढ़ में दिखा बंद का असर, बाजारों में पसरा सन्नाटा, विधायक राजा भैया के पिता समेत 10 लोग नजरबंद

Tue, 10 Sep 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 10 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kunda muharram Pratapgarh MLA Raghuraj Pratap Singhs father house arrested shops closed
कुंडा में दिखा बंद का असर - फोटो : अमर उजाला

मुहर्रम के दौरान उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। विधायक राजा भैया के पिता समेत 10 लोगों को नजर बंद किए जाने के बाद मंगलवार सुबह से ही कुंडा की सारी दुकाने बंद हैं। पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


मुहर्रम के दिन हनुमान मंदिर में पाठ व भंडारा की अनुमति नहीं देने के कारण विधायक के पिता के समर्थक नाराज हैं। सोमवार को प्रशासन की कार्रवाई के बाद समर्थकों ने रात में जगह-जगह पोस्टर लगा कर मुहर्रम के दिन बंदी का एलान किया था। इसके बाद सुबह होते ही पूरे इलाके में बंद का असर दिखने लगा। 
विज्ञापन


बता दें कि विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता मुहर्रम के दिन ही हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारा करवाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उन्हें अनुमति नहीं दी थी।इसके बाद सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें मंगलवार शाम तक के लिए आवास में ही नजरबंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed