फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kunda Bus Accident Son also lost his life on the second day of death of bike rider mother injured in collisio

कुंडा बस हादसा : बेकाबू बस की टक्कर से घायल बाइक सवार मां के मौत के दूसरे दिन बेटे की भी गई जान

Fri, 17 Nov 2023 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 03:24 PM IST
सार

कुंडा में तिलौरी मोड़ के करीब बुधवार को बस हादसे में घायल बाइक सवार की मां सीमा पांडेय ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उनके इकलौते बेटे शुभम व बस चालक सोनू की हालत नाजुक बनी हुई थी। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Kunda Bus Accident Son also lost his life on the second day of death of bike rider mother injured in collisio
Accident iInPratapgarh - फोटो : Pratapgarh

विस्तार

प्रतापगढ़ बेकाबू बस की टक्कर से घायल बाइक सवार मां सीमा पांडेय की मौत के दूसरे दिन शुक्रवार को बेटे शुभम पांडेय (25) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, बेटे की मौत से बेखबर परिजन मां का पोस्टमार्टम करा रहे हैं। दोस्तों ने पिता नरेंद्र पांडेय की हालत को देखते बेटे की मौत की बात को छिपाई।

विज्ञापन


कुंडा में तिलौरी मोड़ के करीब बुधवार को बस हादसे में घायल बाइक सवार की मां सीमा पांडेय ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उनके इकलौते बेटे शुभम व बस चालक सोनू की हालत नाजुक बनी हुई थी। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कुंडा कस्बे के तिलौरी नहर मोड़ के करीब सामने से आए बाइक सवार मां-बेटे को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई थी। हादसे में एक की मौके और एक की इलाज के दौरान बुधवार की रात ही मौत हो गई थी। 24 लोग घायल हुए थे। इनमें से 12 को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर सैलवारा की रहने वाली सीमा पांडेय अपने बेटे शुभम के साथ तिलौरी ननद के घर जा रही थीं। सीमा की दो बेटियां रिया पांडेय व प्रिया पांडेय हैं। पति नरेंद्र पांडेय किसानी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed