फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh will spend 982 crores on temporary work

कुंभ में अस्थाई काम पर खर्च होंगे 982 करोड़

Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Aug 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kumbh will spend 982 crores on temporary work
Kumbh Mela 2019
 कुंभ क्षेत्र के बाहर निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। अब क्षेत्र के भीतर काम शुरू करने की शुरुआत हो चुकी है। अस्थाई तौर पर होने वाले इन कार्यों पर 982 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन कार्यों के प्रस्तावों पर एक सप्ताह में मुहर लग जाएगी। कुंभ क्षेत्र में 100 करोड़ से अधिक राशि से टेंट सिटी का निर्माण होना है। इसके अलावा तंबुओं की पूरी नगरी बसाई जाएगी। वहां इस बार रिकार्ड शौचालय बनाए जाएंगे। इनके अलावा बिजली, पानी, चकर प्लेट समेत अनेक काम होने हैं। सभी 20 सेक्टर में भव्य पांडाल बनाए जाएंगे। कई अन्य निर्माण भी होंगे। इसके प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने सभी प्रस्तावों को एक सप्ताह में स्वीकृति देने के साथ बजट जारी करने का निर्देश दिया है। कुंभ मेलाधिकार विजय किरन आनंद ने बताया कि अब तक 1600 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। शेष 982 करोड़ रुपये जल्द स्वीकृत होंगे। इस राशि से मेला क्षेत्र के भीतर काम होंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद। संगम के पास किले का दीवार इस बार कुंभ में मुख्य आकर्षण होगा। उसके मरम्मत के साथ संवारने का निर्णय लिया गया है। इससे लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। किले की दीवार पर कुंभ के दौरान लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। लेजर शो में श्रद्धालुओं को कुंभ के साथ विभिन्न धार्मिक कथाओं को दिखाया जाएगा। इस मकसद से दीवार की मरम्मत का निर्णय लिया गया है। उस जमी काई, घास, झाड़ियों आदि को हटाया जाएगा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि विभिन्न कार्यों के लिए 74 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी से दीवार की मरम्मत तथा सफाई कराई जाएगी। सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य कार्यों के मद्देनजर बिजली के पोल तथा ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जा रहे हैं। इस कार्य पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पैसा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed