कुंभ 2019: प्रवासी भारतीय पहुंच रहे हैं संगम, किया पूजा अर्चना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी एसपी करेंगे इस्कोर्ट, हर बस में सब इंस्पेक्टर रहेंगे
प्रवासी अतिथियों को सकुशल प्रयागराज में कुंभ क्षेत्र तक लाने के लिए 80 लक्जरी बसों की व्यवस्था की गई है। हर दस बस पर एक इस्कोर्ट की व्यवस्था की गई है। हर बस पर एक सब इंस्पेक्टर के साथ चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वाराणसी से प्रयागराज तक 'हाई अलर्ट रूट
प्रवासी भारतीयों के वाराणसी से प्रयागराज तक के रूट पर 'हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिलों के एसपी को इस बारे में शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं। आबादी वाले क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से बैरीकेडिंग भी कराने को कहा गया है। प्रवासी भारतीयों के कुंभ भ्रमण का कार्यक्रम कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 सीओ और 100 दरोगाओं की एक टीम बुधवार को ही वाराणसी पहुंच गई। ढाई हजार के लगभग सिपाही भी हैं। प्रवासी भारतीयों की प्रत्येक बस की सुरक्षा एक दरोगा नेतृत्व में पुलिस टीम करेगी।
संगम नोज पर प्रवासी भारतीय दल के स्नान के लिए भव्य तैयारी की गई है। प्रवासीय भारतीय कुंभ शटल बस से अरैल पहुंच गए हैं। मौके पर प्रवासीय भारतीयों के लिए खास इंतजाम किया गया है। प्रवासीय भारतीयों के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई है। यहां बाजा बजाकर उनका स्वागत किया गया।
इलाहाबाद जंक्शन पहुंचा प्रवासी भारतीयों की स्पेशल ट्रेन का रैक लग गया है।प्रवासी भारतीय टुकड़ों में संगम नोज पर पहुंच रहे हैं। ये लोग पहले अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन कर संगम पहुंच रहे हैं। मौके पर कैलिफोरर्निया का एक दल संगम पहुंचा हुआ है। ये लोग प्रतापगढ़ के मूल निवासी हैं। इन्होंने कुंभ के साथ योगी और मोदी सरकार की तारीफ की।