फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela: CAG raises questions on the number of railway passengers

कुंभ मेला : रेल यात्रियों की संख्या पर कैग ने उठाए सवाल

Mon, 28 Sep 2020 10:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela: CAG raises questions on the number of railway passengers
सीएजी - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष लगे कुंभ मेले के दौरान रेलवे द्वारा पेश किए गए यात्रियों की संख्या के आंकड़े पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने सवाल खड़े किए हैं। कैग ने पिछले वर्ष 49 दिन के कुंभ मेले में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या और टिकट बिक्री के आंकड़े में तकरीबन 40 लाख के अंतर पर हैरानी जताई है। कैग के सवाल का जवाब प्रयागराज मंडल ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को भेज दिया है। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष लगे कुंभ मेले के दौरान रेलवे द्वारा ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की कुल संख्या पर कैग ने भारी विसंगति पाई है। रेलवे के आंतरिक ऑडिट में 73.66 लाख यात्रियों द्वारा सफर करना बताया गया, जबकि मेले में 31.21 लाख टिकट की ही बिक्री रेलवे द्वारा की गई। यह बिक्री 15 जनवरी से चार मार्च के बीच की दर्शाई गई है।
विज्ञापन


लेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि विशेष ट्रेनें चलाने, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से संबंधित कार्य, चिकित्सा सुविधा, स्टेशन परिसर में अपशिष्ट प्रबंधन जैसे मुद्दों को रेलवे द्वारा पर्याप्त रूप से संचालित नहीं किया गया था। इस वजह से कुंभ मेले के लिए आने वाले यात्रियों को असुविधा हुई। कैग की इस रिपोर्ट पर मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने कहा कि ऑडिट को लेकर जो सवाल सामने आए, उसका जवाब उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को भेज दिया गया है। अब मुख्यालय स्तर से ही उसका जवाब भेजा जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के दौरान रेलवे ने चलाईं थीं 1068 स्पेशल ट्रेनें

कैग की ऑडिट रिपोर्ट पर रेलवे की ओर से कहा गया है कि कुंभ के दौरान यात्री सुरक्षा ही हमारा मुख्य फोकस रहा। वर्ष 2013 में कुंभ मेले के मौनी अमावस्या स्नान के दिन जंक्शन पर मची भगदड़ की पुनरावृत्ति न हो, इसी वजह से वर्ष 2019 के कुंभ में आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर रहा। हमारा मकसद कमाई नहीं, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचना था। कुंभ मेले के दौरान उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे द्वारा संचालित ट्रेनों का नोडल उत्तर मध्य रेलवे को बनाया गया था। इस दौरान रेलवे द्वारा कुल 1068 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसमें 481 ट्रेनें प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों पर्र आइं तो 587 ट्रेनें यहां से चलाई गईं। इसके अलावा 160 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी किया। 
  • ऑडिट रिपोर्ट में सिर्फ प्रयागराज से शुरू होने वाली ट्रेनों के ही आंकड़े हैं, जबकि यहां के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के टिकट की बिक्री का आंकड़ा उसमें शामिल नहीं है। इसी वजह से यह अंतर आया। फिलहाल कैग को एनसीआर की ओर से जवाब भेज दिया गया है। - राजीव चौधरी, महाप्रबंधक, एनसीआर। 

राज्य सरकार का 25 करोड़ लोगों के कुंभ में आने का दावा

पिछले वर्ष लगे कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में 25 करोड़ लोगों के आने का दावा राज्य सरकार कई बार कर चुकी है, लेकिन रेलवे की टिकट बिक्री के आंकड़े कुछ और ही हकीकत बयां कर रहे हैं। रेलवे ने जहां एक ओर 73 लाख यात्रियों के सफर की बात मेला अवधि में कही है तो वहीं रोडवेज द्वारा इस अवधि में सात हजार बसों का संचालन किया गया। एक बस में अगर औसतन 50 यात्रियों ने भी मेला अवधि में सफर किया तो यह आंकड़ा 3.50 लाख पहुंचता है। इसी तरह विमान से आने यात्रियों को देखें तो जनवरी से मार्च के दौरान कुल 95901 का यहां आवागमन हुआ। जनवरी में 394, फरवरी में 508 एवं मार्च में कुल 388 फ्लाइट, चार्टर्ड प्लेन आदि यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed