फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: VHP meeting discussion on Ram mandir and PM Modi

Kumbh Mela 2019: मंदिर और मोदी के लिए विहिप ने खोला मोर्चा, कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

Thu, 07 Feb 2019 11:50 PM IST
देव कश्यप पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज
पंकज प्रसून, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: VHP meeting discussion on Ram mandir and PM Modi
विनायक राव, विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री - फोटो : अनिरूद्ध पांडे, अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेेस के अब तक के शासनकाल को जमकर खरी खोटी सुनाई गई, साथ में मंदिर निर्माण और मोदी सरकार का बखान करने में भी विहिप के पदाधिकारी पीछे नहीं रहे। करीब ढाई हजार कार्यकर्ताओं के बीच मंच से इस बात को इशारों में कहा गया कि हिंदुत्व और देश तभी मजबूत और सुरक्षित रहेगा जब फिर से केंद्र में मोदी जैसी सरकार आएगी। 

विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय जोर देकर कहा कि देश को सिर्फ आर्थिक रूप से ईमानदार लोग ही चला सकते हैं। उनका इशारा था कि मोदी सरकार में अभी तक किसी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का केस सामने नहीं आया है। इस बीच बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति  राबर्ट वाड्रा पर चल रही ईडी की पूछताछ की तरफ भी संकेत किया गया। उन्होंने मोदी को हिंदुत्व का सबसे बड़ा पहरेदार साबित करते हुए यह कहा कि पिछले 70 वर्षों से हिंदू समाज जिन विषयों को लेकर प्रतीक्षा कर रहा था, वह अब धीरे-धीरे साकार होने लगी है। उन्होंने कहा कि देश समान नागरिक कानून की ओर बढ़ता दिख रहा है। कहा कि बाबर को आक्रमणकारी मानने वाली संस्था ही देश हित के लिए जरूरी है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि जब-जब कुंभ लगा है, हिंदुत्व और देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम हुआ है। बताया गया कि विहिप 1966 से लेकर 2013 तक लगने वाले सभी कुंभ में मंदिर निर्माण, गो, गंगा के लिए कार्यक्रम तय हुए हैं। एक बार फिर उसके आगे की रणनीति बनाई जा रही है। बताया कि 1989 के कुंभ में शिला पूजन और राम जन्म भूमि का आंदोलन तय हुआ जो दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के  पहले दिन दिन चर्चा हुई कि इस कुंभ अयोध्या में मंदिर निर्माण करने का संकल्प पूरा हो इसके लिए 6 अप्रैल से शुरू किए जाने वाले रामनाम जनजागरण को देशव्यापी आंदोलन का शक्ल दिया जाएगा। इसमें छुआछूत और जाति से ऊपर उठकर सभी को एक साथ जोडऩे का संकल्प लिया गया है।


संकल्प लिया गया कि मंदिर उसी स्थान पर, उन्हीं शिलाओं से उसी नेतृत्व के जरिए बनाया जाएगा। इस दौरान शंकराचार्य स्वरूपानंद के 21 फरवरी को मंदिर शिला पूजन की घोषणा का भी उपहास किया गया।  कहा गया कि कुछ लोग इसके समनांतर कुछ करना चाहते है।  इस मौके पर विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश ने संगठन का संचालन बस्तियों में भी किया जाए। बस्तियों में बनाई जाने वाली समितियों में कार्यकर्ताओं की संख्या 2000 तक होनी चाहिए। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मुकेश, विमल प्रकाश, राजेश और भोलेंद्र ने भी हिंदुत्व को आगे बढ़ाने पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed