{"_id":"5c67da4fbdec222c57233ca5","slug":"kumbh-mela-2019-suspected-bangladeshi-caught-in-kumbh-mela-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: मेला क्षेत्र में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी, एलआईयू व इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: मेला क्षेत्र में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी, एलआईयू व इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ
Sat, 16 Feb 2019 03:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक संदिग्ध बांग्लादेशी के होने की सूचना मिली। आननफानन में उसे हिरासत में लेकर अखाड़ा थाने ले जाया गया। सूचना पर एलआईयू के साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो की भी टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची। देर रात तक उससे पूछताछ की जाती रही। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को अखाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध तौर पर घूमता मिला। उसकी गतिविधियां काफी अजीब थीं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह एक संत का आश्रम खोज रहा है। हालांकि पुलिस के होश तब उड़ गए जब उसने खुद को बांग्लादेश का रहने वाला बताया। सूचना पर क्राइम ब्रांच भी पहुंच गई और फिर उसे हिरासत में लेकर अखाड़ा थाना ले जाया गया। यहां मेला सुरक्षा से जुड़े अफसर भी पहुंचे। घंटों चली पूछताछ में युवक यही कहता रहा कि वह बांग्लादेश से एक संत से मिलने के लिए कुंभ क्षेत्र में पहुंचा है।
विज्ञापन
जानकारी दी गई तो आईबी और एलआईयू की टीम भी अखाड़ा थाने पहुंची और पकड़े गए युवक से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि रात तक कोई ऐसी बात सामने नहीं आई थी जिससे कि वह शक के घेर में हो। इस मामले में एसपी सुरक्षा आशुतोष मिश्र का कहना है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जो खुद को बांग्लादेश का रहने वाला बता रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन