{"_id":"5c7a4f0fbdec2256b8080cde","slug":"kumbh-mela-2019-release-of-abhinandan-celebration-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: अभिनंदन की रिहाई पर कुंभ में रहा उत्सव जैसा माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: अभिनंदन की रिहाई पर कुंभ में रहा उत्सव जैसा माहौल
Sat, 02 Mar 2019 03:08 PM IST
देव कश्यप
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Mar 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु सेना के विंग कंमाडर अभिनंदन की रिहाई पर मेला क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिविरों और स्कूलों में ढोल-बाजे के साथ खुशियां व्यक्त की। इस विजय पर लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान लोगो ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारत से हर स्तर पर पाक की जीत नहीं हो सकती है। चाहे वह विदेश नीति हो या फिर कूटनीति। पाकिस्तान हर मामले में विफल है।
विज्ञापन
शुक्रवार को वायु सेना के विंग कंमाडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा के बाद से प्रसन्न युवक और युवतियां बड़ी संख्या में संगम नोज पर जुटने लगे। जहां भारत माता की जयकारों पूर संगम तट गुंजायमान हो उठा। इसके साथ लोगो ने लेट वाले हनुमान जी के दर्शन किए और आशीष लिया। सांस्कृतिक मंचो से लेकर सरकारी अस्पालों में अभिनंदन की रिहाई पर खुशी का रेला चलता रहा। बैरीकेडिंग पर तैनात सेना के जवानों ने मोदी के पहल की सराहना की।
विज्ञापन
इसी क्रम में सेक्टर दो स्थित अस्थायी प्राथमिक विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बच्चे ने भारत माता की जय, देश की शॉन अभिनंदन महान, जय हो, नमन देश की सेना को जैसे स्लोगन तख्तियों पर लिखकर वीर सेना को नमन किया गया। इस मौके पर लर्निंग कार्नर की अध्यक्षा वंदना श्रीवास्तव, डाली श्रीवास्तव, हितेश भारतीया सहित कई शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन