{"_id":"5c7c2bb6bdec2273724c5ef8","slug":"kumbh-mela-2019-more-than-70-lakh-devotees-holy-dip-in-sangam-before-mahashivaratri-snan-parv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: महाशिवरात्रि से पहले 70 लाख से अधिक भक्तों ने संगम में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: महाशिवरात्रि से पहले 70 लाख से अधिक भक्तों ने संगम में लगाई डुबकी
Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
आस्था के सागर में महाशिवरात्रि की डुबकी रविवार की सुबह से ही लगने लगी। घाटों पर भक्तिभाव का संचार देखते बना। एक ओर स्नान और दूसरी ओर पूजा -ध्यान। जगह-जगह सुसज्जित पूजा की डेलिया खुली रही। कहीं हल्दी-चंदन के टीके लगते रहे तो कहीं आरती की थाल सजती रही।
विज्ञापन
मेला प्रशासन के मुताबिक रविवार देर शाम तक 70 लाख से अधिक लोगों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इसी तरह लाखों भक्तों ने रेती पर डेरा डाल दिया है। रविवार रात 1.26 बजे लगने वाले महाशिवरात्रि के मुहूर्त का इंतजार किए बिना दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में सुबह से ही डुबकी लगाने लगे। हर हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच संगम नोज पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगम पर कहीं भजन होता रहा तो कहीं माथे पर त्रिपुंड लगाए संत-भक्त माला जपने और ध्यान में लीन नजर आए।
विज्ञापन
मनौतियां पूरी होने पर जहां हल्दी-चंदन केटीकेलगते रहे, वहीं कामना पूर्ति के लिए पुरोहितों से संकल्प भी लिया जाता रहा। नावों-स्टीमरों से भी लोग संगम नोज पर पहुंच रहे थे। और मध्यधारा में भी स्नान का मेला गुलजार रहा। हर चेहरे पर उत्साह के भाव थे। वीआईपी किला घाट से लेकर संगम तक डुबकी लगाने की होड़ मची रही। डीआईजी कुंभ केपी सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुरक्षित और सुगम स्नान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव, नागवासुकि सहित अन्य शिव मंदिरों में भीड़ को देखते पर विशेष फोर्स लगा दी गई है। 450 आरक्षी अलग से तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अखाड़ों की रवानगी से खाली हुई रेती पर दो नई पार्किंग
महाशिवरात्रि पर्व पर झूंसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन सेक्टर-16, 17 में खड़े कर सकते हैं। अखाड़ों की रवानगी के बाद खाली हुए गंगा पार के इस इलाके में दो बड़ी पार्किंग महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए बनाई गई है। डीआईजी ने बताया कि हर कोई संगम पर ही पहुंचना चाहता है। इस आस्था को देखते हुए संगम के नजदीक पार्किंग बनाई गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से त्रिवेणी के तट पर पहुंच सकें।