फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh mela 2019 Late night storm and heavy rain in prayagraj

कुंभ 2019: देर रात आंधी से मची अफरातफरी, कई तंबू उखड़े

Wed, 23 Jan 2019 12:22 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2019 Late night storm and heavy rain in prayagraj

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से मौसम की उठापटक शुरू हो गई है। मंगलवार देर रात तेज आंधी से कुंभ मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आंधी की वजह से कई छोटे-मोटे तंबू भी उखड़ गए। गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले 48 घंटे में बारिश के आसार हैं। कड़ाके की ठंड के बाद अचानक बढ़ा सूरज का ताप मौसम में बदलाव का कारण बना है। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री लुढ़ककर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं बदरी छाए रहने से न्यूनतम तापमान तेजी से ऊपर की ओर चढ़ा। सोमवार को 7.5 डिग्री के मुकाबले मंगलवार को नीचे का पारा 13.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 
विज्ञापन

 
हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली में पश्चिमी चक्रवात के प्रभाव से हुई झमाझम बारिश के बाद यहां भटककर आए बादल बारिश का कारण बनेंगे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की चेतावनी जारी की है।मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक दिन और रात के तापमान में अचानक बढ़ा अंतर बादलों के जमे रहने के लिए मुफीद है। ऐसे में शीतोष्ण चक्रवात बारिश का कारण बनता है। वातावरण में असंतुलित आद्र्रता ऊष्मीय कारक और पश्चिमी विक्षोभ के गठजोड़ से गरज चमक के साथ बारिश करा सकता है। उन्होंने बताया अगले दो दिन तक बारिश के आसार बने हैं। इसके बाद कड़ाके की ठंड का एक झोंका सताएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश हुई, कुंभ मेले में बढ़़ेगी परेशानी
बूंदाबांदी तक तो ठीक रहा। बादलों का डेरा जमाए रहना बारिश की संभावनाओं को बढ़ा रहा है। जानकार बताते हैं कि मेला अवधि में बारिश अव्यवस्था का कारण बनेगी। तेज बारिश हुई तो तंबुओं से पानी टपकेगा और जलजमाव श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत का कारण बनेगा। हालांकि मेला प्रशासन में मंगलवार देर रात बैठक कर बारिश से होने वाली दिक्कतों पर विचार किया। जन सुविधाओं से जुड़े विभागों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed