फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019: In case of passport without registration, Bangladeshi land in Akhara police station

Kumbh Mela 2019: बिना पासपोर्ट देश में आने वाले बांग्लादेशी पर अखाड़ा थाने में केस दर्ज

Sun, 17 Feb 2019 04:27 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Feb 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019: In case of passport without registration, Bangladeshi land in Akhara police station

मेला क्षेत्र में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी युवक के खिलाफ अखाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने बिना पासपोर्ट, वीजा के देश की सीमा में प्रवेश किया। पुलिस का कहना है कि उसके बताए नाम व पते का सत्यापन कराया जाएगा। अखाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिन पहले युवक संदिग्ध दशा में घूमता मिला। पुलिस के पूछताछ करने पर उसने खुद को बांग्लादेश निवासी बताया था। इस पर उसे हिरासत में लेकर अखाड़ा थाना ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां मेला सुरक्षा से जुड़े अफसरों के साथ ही आईबी और एलआईयू की टीम भी पहुंची और युवक से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, युवक ने पूछताछ में अपना नाम बबलू राय पुत्र मदन राय निवासी पुरसे बलरामपुर थाना हरदतपुर जिला रंगपुर बांग्लादेश बताया। उसका कहना था कि हरिद्वार के एक संत, जिनको वह अपना गुरु मानता है, वह इन दिनों कुंभ मेला क्षेत्र में आए हैं। उन्हीं के शिविर में जाने के लिए वह यहां आया है। हालांकि जब पुलिस ने उससे पासपोर्ट, वीजा मांगा तो वह इन्हें नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


बताया कि वह चोरी से देश में घुस आया था। पुलिस को इस बात का भी शक था कि वह किसी साजिश के तहत तो यहां नहीं आया। हालांकि देर रात तक चली पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अखाड़ा पुलिस का कहना है कि बिना सक्षम प्रपत्र के देश की सीमा में घुसना दंडनीय अपराध है। इसलिए उसके खिलाफ सीओ एलआईयू कुलदीप सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल वह अपना नाम बबलू बता रहा है लेकिन उसके पास से किसी तरह का ऐसा कोई कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। ऐसे में अब उसके बताए नाम व पते का सत्यापन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed