फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi prayed to Hanumanji to remove obstacles of Ram temple in Allahabad Kumbh Mela

कुंभ 2019: राम मंदिर की बाधाएं दूर करने के लिए योगी ने हनुमानजी से मांगा आशीष

Wed, 30 Jan 2019 04:34 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 30 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Yogi prayed to Hanumanji to remove obstacles of Ram temple in Allahabad Kumbh Mela

केंद्र सरकार की पहल के क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सूबे की खुशहाली और कुंभ की कुशलता के अतिरिक्त राम मंदिर निर्माण की राह की बाधाएं दूर करने के लिए हनुमानजी से आशीष मांगा।

विज्ञापन


सूबे की सरकार की कैबिनेट बैठक से पहले वह अपने उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा सहित डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, आशुतोष टंडन आदि के साथ मंदिर पहुंचे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की देखरेख में योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। योगी ने अभिषेक के बाद माथा नवाया और हाथ जोड़कर लेटे हनुमानजी से सर्वमंगल का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


वहीं संगम में डुबकी लगाने के बाद योगी ने बारहपंथ योगी महासभा गोरखनाथ अखाड़ा परिसर में संतों और मंत्रियों के साथ भोजन किया। अखाड़े के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ और उपाध्यक्ष महंत बालक नाथ योगी की ओर से भेजे गए न्योते में कैबिनेट के मंत्रियों के अतिरिक्त बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, उपाध्यक्ष तथा निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, निर्वानी अनी के श्रीमहंत धर्मदास, आवाहन के महासचिव श्रीमहंत सत्यगिरि जी सहित सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त दंडी संन्यासी अध्यक्ष स्वामी विमलदेवाश्रम, महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम सहित अनेक संत महात्मा शामिल थे विदाई में योगी ने संतों तथा मंत्रियों को कुंभ कलश और गुरु गोरखनाथ का चित्र भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed