फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela

मेले में श्रद्धालुओं को बाबाओं के दर्शन के साथ मिल रहा दिव्य प्रसाद, यहां पूरे दिन चलता है भंडारा

Sat, 19 Jan 2019 09:37 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 19 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger

कुंभ मेले में आप आये हैं तो खाने पीने की चिन्ता छोड़ दीजिए। संगम तट पर डुबकी लगाइए, बाबाओं के दर्शन किजीए और वहां चल रहे लंगर का लुत्फ उठाइए। यहां कई जगह हैं जहां पूरे दिन लंगर चलता रहता है। कहीं मिल रहा है रसगुल्ला तो कहीं मिल रहा है मालपुआ। सुबह से लेकर शाम तक यहां लंगर चलता रहता है। दान करने वालों की कमी नहीं है। साधु संन्यासी और अन्य दानवीरों की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। आपको बताते हैं, कहां क्या मिल रहा है खाने में...

विज्ञापन
Trending Videos

kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger

सेक्टर 14 स्थित में अनंत श्री विभूषित जगद्गुरू रामानंदचार्य जी के आश्रम में दिन-रात श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा रहा है।आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे यहां  दाल, चावल, रोटी, सब्जी है, लेकिन स्नान पर्व के दिन पूड़ी और मीठा बढ़ा दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger

सेक्टर 14 स्थित हरिश्चनंद मार्ग पर शहीद सैनिक आश्रम में शहीदों की याद में भव्य भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यहां 24 घंटे चलने वाले इस भण्डारे की मीनू भी बहुत खास है। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र जीत सिंह‘पिंटू’ ने बताया कि सुबह नाश्ते में चाय, पूड़ी, चना और हलवा दिया जाता है। दोपहर को भोजन में दाल-चावल, सब्जी, रोटी, कढ़ी इसके साथ ही छोले या राजमा ,सब्जी में सप्ताह में दो दिन मटर पनीर देते हैं। यहा रोजना 25000 व्यक्तियों को खाना खिलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger

सेक्टर 16 स्थित हिमाद्री फाउन्डेशन में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक लोगों को प्रसाद दिया जाता है। प्रसाद में बूंदी, नमकीन मालपुआ तो कभी रसगुल्ला, खस्ता समोसा दिया जाता है। बालूशाही और खाजा भी प्रसाद में वितरित किया जाता है।

kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger
यही नहीं मेले में आपको दक्षिण भारत के पकवान भी खाने को मिलेंगे सेक्टर 16 में अन्नपूर्णा आश्राम की तरफ से साधु-संन्यासियों और आने वालें श्रद्धालुओं के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक और  शाम 7 से 9 बजे तक इडली, डोसा और सांभर खिलाया जाता है । 

kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger

सेक्टर 16 स्थित अखिल भारतीय चतुः सम्प्रदाय खालसा का मीनू किसी होटल से कम नहीं है, खालसा के महन्त फूलेडोल विहारी दास ने बताया कि हमारे यहां  सुबह 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलने वाले इस भण्डारे का प्रारम्भ चाय से होता है और अन्त मीठे से होता है। 8 बजे से नाश्ता शुरू होता है। नाश्ते में चना, पकौड़ी, जलेबी, पकौड़ा हलवा या इनमें कोई भी दो चीजें दी जाती हैं।

kumbh Mela 2019:whole day Bhandara available for devotees in kumbh mela
Lunger

इसके अलावा कई अन्य जगहों पर प्रसाद में खिचड़ी और पूड़ी-सब्जी वितरित की जाती हैं। इन्हीं सब के बीच लोगों की सेवा करने वाले बाबा कुंभ प्रशासन से सुविथा नहीं मिलने से खासे नाराज हैं। बाबा जी ने बताया कि हमारे खालसा के अन्दर शौचालय नहीं है और सेक्टर 16 के अधिकारी के पास फोन करने पर वो आज कल कहकर टाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed