{"_id":"5c4e00d6bdec22090f3fb51b","slug":"kumbh-2019-ram-madhav-said-will-of-the-saints-will-be-respected-awaiting-court-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की इच्छा का होगा सम्मान, कोर्ट के फैसले का इंतजार : राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की इच्छा का होगा सम्मान, कोर्ट के फैसले का इंतजार : राम माधव
Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य राम माधव रविवार को कुंभ नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने सेक्टर छह स्थित भाजपा के शिविर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की भी तारीफ की।
विज्ञापन
साथ ही कुंभ को समरसता एवं एकता का प्रतीक बताया। राष्ट्रीय महासचिव ने कुंभ की दिव्यता और भव्यता पर भी चर्चा की। कहा कि आस्था के इस कुंभ में देश विदेश के लोग आ रहे हैं। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि वहां इसका निर्माण जल्द शुरू हो यही सभी की इच्छा है।
विज्ञापन
कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा का विषय है। इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, अनूप कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, संदीप चौहान, बरखा प्रकाश, राजीव टंडन, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान वे विहिप के शिविर भी गए।
विज्ञापन