{"_id":"5c52b9d2bdec227376727792","slug":"kumbh-2019-priyanka-gandhi-becomes-maa-durga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में प्रियंका गांधी के दुर्गा अवतार का पोस्टर, लिखा- 'कांग्रेस की दुर्गा शत्रुओं का करेगी वध'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में प्रियंका गांधी के दुर्गा अवतार का पोस्टर, लिखा- 'कांग्रेस की दुर्गा शत्रुओं का करेगी वध'
Thu, 31 Jan 2019 03:48 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Thu, 31 Jan 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
कुंभ में लगा पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थराज प्रयाग में चल रहा कुम्भ मेला इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। धर्म, अध्यात्म, जप-तप और मोक्ष की चाह लिए लाखों लोग संगम चले आ रहे हैं। कुम्भनगरी सिर्फ धार्मिक क्रियाकलापों के ही लिए नही जानी जा रही बल्कि राजनीतिक फायदों के लिए भी इसका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में प्रियंका गांधी के महासचिव बनने की बात पर कांग्रेसी बड़े उत्साही हो चले हैं। संगम में ही बंधवा स्थित लेटे हनुमानजी की प्रतिष्ठित मंदिर है वहीं पर एक बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। उस पोस्टर में प्रियंका गांधी महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के रूप में नजर आ रही है। उस बैनर पर मोटे अक्षरों में लिखा है 'कांग्रेस की दुर्गा करेगी शत्रुओं का वध' साथ ही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की भी तस्वीर उस बैनर में है।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा, जीएसटी से राहत, किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार देने समेत कई बात का उल्लेख बैनर में किया गया है। इस पोस्टर में शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरसाद उल्लाह और एक कार्यकर्ता अनिल चौधरी मौजूद हैं। भीड़ भरी जगह पर लगे होने के कारण ये पोस्टर संगम आने वाले श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ ।
विज्ञापन