फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019:President ramnath kovind visit sangam participate in Ganga puja

कुंभ 2019: राष्ट्रपति आज संगम पर करेंगे गंगा पूजा, विश्व शांति यज्ञ में देंगे आहुति

Thu, 17 Jan 2019 12:21 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 17 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:President ramnath kovind visit sangam participate in Ganga puja

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार की सुबह कुंभ मेला पहुंचेंगे। वह संगम नोज पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करेंगे। इसके बाद अरैल में परमार्थ निकेतन के विश्व शांति महायज्ञ में आहुति देंगे। इसके लिए संगम नोज पर देर रात जेटी के भव्य मंच के साथ पंडाल तैयार कर लिया गया। एडीजी, कुंभ मेलाधिकारी समेत कई आला अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति सुबह 09.35 बजे पर बम्हरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाफ्टर द्वारा अरैल स्थित डीपीएस हैलीपेड पर आएंगे। फिर, वहां से सड़क मार्ग से दिन के 10.20 बजे  संगम नोज पहुंचेंगे। जहां गंगा पूजा में उन्हें हिस्सा लेना है। दिन के11.06 बजे तक गंगा पूजा करेंगे। यहां गंगा पूजा करने के बाद राष्ट्रपति दिन के 11.20 बजे अरैल क्षेत्र में स्थित परमार्थ निकेतन के शिविर में पहुंचेंगे, जहां विश्व शांति यज्ञ में प्रथम आहुति उनके हाथों डाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रपति पी लो पानी मशीन तथा टायलेट पार्क का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 12.15 बजे तक गांधी फार नाऊ, गांधी फार यूथ सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति इसके बाद 12.40 बजे अरैल क्षेत्र से प्रस्थान कर डीपीएस हैलीपेड से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आएंगे तथा वहां से रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के अलावा कुछ अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को चाक-चौबंद इतंजाम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौंबद इंतजाम किए गए हैं। तीन आईपीएस रैंक के स्थानीय पुलिस अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक कुंभ एवं प्रयागराज पुलिस के कुल आठ एसपी, 16 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति बमरौली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां से सीधे अरैल वायु मार्ग से पहुंचेंगे।

वहां से वह परमार्थ निकेतन के शिविर में जाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान इस पूरे रास्ते को सील कर दिया जाएगा। पूरे रास्ते के चप्पे-चप्पे की निगाहबानी पुलिसकर्मी करेंगे। इसके लिए दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने कुंभ पुलिस के साथ बैठक करके राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान वैकल्पिक रूट को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने गहनता से विचार-विर्मश किया।

वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश को कुछ समय तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है। कुंभ पुलिस के मुताबिक राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र की ओर आने वाले वाहनों को सिर्फ निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करना होगा। मेला कार्यों से जुड़े वाहनों के अलावा दूसरे वाहनों की सुबह आठ से राष्ट्रपति के जाने तक मेले के भीतर जाने की मनाही रहेगी। भीड़ को नियंत्रित रखने केलिए पुल नंबर 1, 2, 3, 4, 18 एवं 19 को सुबह नौ बजे से राष्ट्रपति के जाने तक बंद रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed