फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: No Vehicle Zone for 3 days, Restricted entry of vehicles, Two wheeler also ban

3 दिनों तक मेला बना नो व्हीकल जोन, आज से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, कल से दुपहिया भी बैन

Sat, 02 Feb 2019 02:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 02 Feb 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: No Vehicle Zone for 3 days, Restricted entry of vehicles, Two wheeler also ban

मौनी अमावस्या के स्नान को देखते हुए अगले तीन दिन तक पूरा मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। शनिवार शाम छह बजे से मेले के भीतर किसी तरह के वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा। उसके बाद रविवार दोपहर से दो पहिया वाहनों का भी प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। वहीं, शनिवार से सोमवार के बीच शहर के भीतरी इलाकों में कुछ शर्तों के साथ ही चार पाहिया वाहन चल सकेंगे लेकिन इनको मेला मार्गों की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दो से पांच फरवरी तक पूरे मेला क्षेत्र को नो वेकिल जोन में तब्दील करने का फैसला किया है। इस बीच किसी बाहरी वाहन को यहां प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे के बाद से जवाहर लाल नेहरू रोड पर बालसन चौराहे से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को विश्वविद्यालय फुटबाल ग्राउंड, कर्नलगंज इंटर कालेज मैदान में खड़ा कराया जाएगा। सिविल लाइंस, महात्मा गांधी मार्ग में सीएमपी डिग्री कॉलेज से आगे वाहन नहीं जा सकेंगे। इनके लिए सीएवी, केपी कॉलेज एवं सीएमपी के पास पार्किंग बनाई गई है। बैरहना की ओर के वाहन एडीसी, दधिकांदो पार्क मैदान, ईसीसी कॉलेज मैदान में खड़े होंगे। इसके बाद रविवार शाम चार बजे के बाद दुपहिया वाहनोें को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। दुपहिया वाहनों के लिए अलोपी देवी पार्किंग, पांटून पुल वर्कशॉप में पार्किंग बनाई गई है। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक यह प्रतिबंध पांच फरवरी तक होने वाली भीड़ पर निर्भर करेगा। भीड़ अधिक होने पर इसमें इजाफा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


4 किलोमीटर तक चलना होगा पैदल
पुलिस के ट्रैफिक प्लान को देखते हुए पुण्य की डुबकी लगाने की खातिर श्रद्घालुओं को कम से कम चार-पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर ही संगम तक पहुंचना होगा। शहरी इलाके में पुलिस ने बालसन चौराहा, सीएमपी डॉट पुल से आगे वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। यहां से ई-रिक्शा आदि के संचालन पर भी रोक है। बालसन एवं सीएमपी डॉट पुल से ही संगम की दूरी करीब चार किलोमीटर से अधिक है हालांकि कीडगंज की तरफ से जाने पर उनको कम पैदल चलना पड़ेगा। यहां एडीसी ग्राउंड, दधिकांदो मैदान तक वाहनों के जाने की इजाजत है। यहां से मेला क्षेत्र बिल्कुल सटा हुआ है। बाहर के जिलो से आने वाले श्रद्घालुओं को भी बालसन एवं सीएमपी तिराहे तक शटल बसों के जरिए पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भीतर भी नहीं चलेंगे दो पहिया वाहन

मौनी अमावस्या पर शहर के भीतर भी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दो फरवरी शाम छह बजे से मेला की ओर जाने वाले किसी भी रास्ते पर कोई चार पहिया वाहन जाने नहीं दिया जाएगा। भीतरी इलाके में भी आवश्यकता न होने पर चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। इसी तरह रविवार आधी रात से शहरी क्षेत्र में दुपहिया वाहन भी नहीं चल सकेंगे। सोमवार दोपहर चार बजे तक इनके चलने पर मनाही रहेगी हालांकि एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जरूरत के मुताबिक भीतरी इलाके में ही वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

शास्त्री ब्रिज, नए यमुना ब्रिज, चंद्रशेखर आजाद ब्रिज पर नहीं चलेंगे वाहन
शहर को जोड़ने वाले तीनों पुलों पर तीन और चार फरवरी को वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीन फरवरी से शास्त्री ब्रिज, नए यमुना पुल एवं आजाद ब्रिज पर वाहन नहीं चलेंगे। चंद्रशेखर आजाद ब्रिज के रास्ते तीन फरवरी की सुबह छह बजे तक सिर्फ यूपी-70 रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को ही आने दिया जाएगा। पुराने यमुना पुल तीन फरवरी को वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा लेकिन चार को यह भी बंद कर दिया जाएगा हालांकि इसे सिर्फ वीआईपी वाहन एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों के लिए ही खोला जाएगा।

रूटवार बनाए गए हैं स्नान घाट
स्नान घाटों पर भीड़ का दबाव कम रखने के लिए विभिन्न दिशाओं के मुताबिक स्नान घाट भी पुलिस ने तय किए हैं। जौनपुर की तरह से आने वाले श्रद्घालुओं के लिए उत्तरी झूंसी के सेक्टर 5, 13, 14 एवं 15 में स्नान घाट तैयार कराए गए हैं। वाराणसी से आने वाले श्रद्घालुओं के लिए दक्षिणी झूंसी के सेक्टर 17, 16 में स्नान घाट तय किए गए हैं। कानपुर से आने वालों को सेक्टर छह एवं सात की ओर भेजा जाएगा। यहां भीड़ बढ़ने पर वाहन कोखराज से ही डायवर्ट करके सहसों बाईपास होते हुए पूरे सूरदास की ओर भेज दिए जाएंगे। मिर्जापुर, रींवा आदि रास्तों से आने वालों को अरैल की ओर भेज दिया जाएगा।

प्रतिबंधित रहेंगे ई-रिक्शा
ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा संचालन भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर रखा है। कुंभ क्षेत्र के भीतर किसी ई-रिक्शा को तीन की अर्धरात्रि से प्रवेश नहीं मिलेगा। तीन से चार फरवरी के बीच पुराने शहरी इलाके एवं एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू रोड पर इनका संचालन प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed