फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Airboat service Varanasi to prayagraj

वाराणसी से प्रयागराज के बीच शुरू होनी है एयरबोट सेवा, मुंबई की टीम ने किया सर्वे

Mon, 11 Feb 2019 07:43 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 11 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Airboat service Varanasi to prayagraj
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  ने 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में इस सेवा के शुरू होने की घोषणा की है - फोटो : amar ujala

प्रयागराज से वाराणसी के बीच एयरबोट सेवा की तैयारी तेज हो गई है। मुंबई की चयनित संस्था ने सर्वे कर लिया है। धार्मिक महत्व वाले इन दोनों नगर के बीच जल परिवहन सेवा शुरू होने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


वाराणसी से प्रयागराज के बीच जल परिवहन की कवायद लंबे समय से की जा रही है। चूंकि गंगा नदी में कई जगहों पर पानी कम है। इसलिए एयरबोट चलाने का निर्णय लिया गया। यह बोट पानी कम होने पर कुछ ऊंचाई पर उड़ान भरने में भी सक्षम है।
विज्ञापन


कुंभ से पहले ही इसे शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 26 जनवरी को उद्घाटन की घोषणा की गई लेकिन अलग-अलग कारणों से दोनों ही दफे यह सेवा शुरू नहीं हो पाई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में इस सेवा के शुरू होने की फिर घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगेंगे साढ़े तीन से चार घंटे

इसके बाद से इसे साकार करने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस सेवा के लिए मुंबई की संस्था से करार हुआ है। जल पोत विभाग के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से निरीक्षण किया गया है। समय से सेवा शुरू करने की योजना है।

एयरबोट से प्रयागराज से वाराणसी के बीच की दूरी तय करने में साढ़े तीन से चार घंटे लगेंगे। जल मार्ग से दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब ढाई सौ किमी है। वहीं एयरबोट 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा। इनके बीच में चुनार, विंध्याचल समेत आधा दर्जन स्थलों पर ठहराव की व्यवस्था होगी। किराया सेवा देनी संस्था तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed