फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Mela Prayagraj Major Events To Be Held On 14 February 2019

कुंभ में आजः 14 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Thu, 14 Feb 2019 12:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Mela Prayagraj Major Events To Be Held On 14 February 2019
Kumbh (कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को वसंत पंचती के दिन अंतिम शाही स्नान पर 1.7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया है कि तीनों शाही स्नान पर्वो से लेकर अब तक तकरीबन 17 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संतों के साथ संगम में डुबकी लगाकर हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की कोशिश की।
विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


आज महाकुंभ का 31वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- अक्षयवट मंच सेक्टर 4 पर सितार सुप्रिया साहू, लोकनृत्य आरुषी श्रीवास्तव, भोजपुरी राजेश पांडेय की प्रस्तुति।
2- ऋषि भारद्वाज मंच सेक्टर 6 गायन सत्य प्रकाश साहू, सुमन संगीत संगीता श्रीवास्तव, कथक नृत्य संरचना माया के निगम, भोजपुरी गायन चंदन तिवारी की 5.30 से 9.30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-यमुना मंच सेक्टर 17 उत्तरांचल के लोकनृत्य गोपाल  गैलाकोटी, भजन चंद्र प्रकाश मिश्र, अवधी लोक गायन  निधि निगम, कव्वाली यासीन राजा की प्रस्तुति।
4- सरस्वती मंच सेक्टर 13 पर लोक नृत्य संगीता आहूजा, अवधी लोकगायन उर्मिला पांडेय, तोड़ा लोक नृत्य नंद लाल ठाकुर, कत्थक नृत्य नलिनी, नाटक विजय तिवारी, नाटक दबीर सिद्दकी की प्रस्तुति।

5- अनहद नाद त्रिवेणी मंच सेक्टर 4 पर विदुषी गीता चंदन भरत नाट्यम, बिरजू महाराज कथक की प्रस्तुति देंगे।
6- अरैल घाट सेक्टर 19 पर रवि दास बाउल द्वारा बाउल नृत्य, बाला जी साहू शंख वादन, राजू मोग द्वारा संगराई मोग, रेनू दुबे द्वारा कमला पूजा की प्रस्तुति की जाएगी। 
7- अरैल घाट मंच दो सेक्टर 19 पर  सुधा रघुमन द्वारा गायन एवं काला रामनाथ द्वारा वश्चयलिन वादन की प्रस्तुति की जाएगी। 
8- कथक नृत्य सम्राट पंं. बिरजू महाराज की नृत्य प्रस्तुति त्रिवेणी मंच पर शाम 6.30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed