{"_id":"5c4ffa9bbdec2273a1355b2d","slug":"kumbh-2019-grammy-award-winner-padma-bhushan-victor-vineyard-program-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में गूंजी विक्कू विनायक के घटम की थाप, जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में गूंजी विक्कू विनायक के घटम की थाप, जमकर झूमे लोग
Tue, 29 Jan 2019 12:32 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Vikku Vinayakram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैमी अवार्ड विजेता पद्म भूषण विक्कू विनायक्रम के घटम से सोमवार की शाम गूंज उठी। शिव तांडव पर आधारित बंदिशों की घटम पर प्रस्तुति पर लोग झूमते रहे। यह कार्यक्रम जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की मौजूदगी में प्रभु प्रेमी संघ शिविर में आयोजित था।
विज्ञापन
विक्कू विनायकम ने परंपरागत रागों पर आधारित कई बंदिशों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियां दी। उन्होंने शिव तांडव पर वादन कर उपस्थित प्रभु प्रेमियों का मनमोह लिया। विनायकम ने सात मटकों पर एक साथ वादन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ शिविर की अधिशासी प्रभारी पूज्या महामंडलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि , महामंडलेश्वर स्वामी अपूर्वानंद, रोहित माथुर, प्रतीक त्रिवेदी, विवेक ठाकुर, स्वामी कैलाशानंद गिरि, महेंद्र लाहौरिया, अलका सिंगला, सुरेंद्र सराफ, सांवरमल तुलस्यान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन