फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: Golden Baba invoice on police insults in kumbh mela

कुंभ 2019: पुलिस से अभद्रता पर गोल्डेन बाबा का चालान, पहले भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर

Sat, 16 Feb 2019 03:24 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 Feb 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Golden Baba invoice on police insults in kumbh mela
golden baba (file photo) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शरीर पर भारी मात्रा में सोने के गहने पहनने से चर्चा में रहने वाले गोल्डेन बाबा का शुक्रवार को पुलिस ने चालान कर दिया। आरोप है कि मेला पुलिस कार्यालय पहुंचकर वह अफसरों से अभद्रता कर रहे थे। जिस पर शांतिभंग में उनका चालान कर दिया गया। मेला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम 4.30 बजे के करीब गोल्डेन बाबा मेला पुलिस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे।

विज्ञापन


आरोप है कि वह अफसरों से बात करने के दौरान ही उग्र हो गए और अभद्रता शुरू कर दी। अफसरों ने समझाया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि गोल्डेन बाबा अफसरों से अभद्रता कर रहे थे। इसलिए शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि, इससे पहले भी सुरक्षा में तैनात रहे सिपाही को धमकाने के आरोप में 6 जनवरी को कुंभ मेले में आए गोल्डेन बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सिपाही की तहरीर पर दारागंज थाने में मामला लिखा गया था। सिपाही सतीश कुमार की तैनाती संभल में है और वह इन दिनों कुंभ मेला ड्यूटी पर आया हुआ है। 30 नवंबर से वह गोल्डेन बाबा उर्फ सुधीर मक्कड़ उर्फ बिट्टू की सुरक्षा में बतौर गनर तैनात था। उसका आरोप है कि पांच दिसंबर को बाबा उसे लेकर गाजियाबाद जाने लगे। उसने बिना अनुमति जिला छोड़कर जाने से इंकार किया तो उसे धमकाया गया। गाजियाबाद जाने के बाद बाबा दूसरे राज्य में जाने लगे तो सिपाही ने साथ जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर बाबा ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed