फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh mela 2019 four devotees died in mauni amavasya by cold and heart attack

महास्नान: कुंभ में ठंड और हार्टअटैक से दो महिलाओं सहित चार की मौत

Tue, 05 Feb 2019 10:56 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2019 four devotees died in mauni amavasya by cold and heart attack
mauni amavasya
कुंभ के प्रमुख स्नान पर्व पर सोमवार को ठंड और हार्ट अटैक से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। मेला के केंद्रीय अस्पताल में ले जाए गए मरीजों का परीक्षण कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसी के शरीर पर जाहिरा चोट या कोई संदेह के निशान नहीं पाए जाने पर औपचारिकताए पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। वहीं चोट लगने से घायल हुए ३६ लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


 कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में सोमवार को सुबह दमोह निवासी एक महिला को उसके परिजन लेकर पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह चित्रकूट की महिला भी अस्पताल जान जाने के बाद लाई गई। गोरखपुर और बस्ती के रहने वाले दो लोगों की जान हार्टअटैक से चली गई। दोनों लोगों को परिजन कुंभ के केंद्रीय अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय अस्पताल में मौनी स्नान के दौरान कुल ३६ लोग घायल अवस्था में लाए गए। एंबुलेंस से लाए गए अधिकांश मरीज भीड़ में गिरने, चकर्ड प्लेट में पैर फंसने से चोटिल हुए थे। गनीमत रही की किसी को फैक्चर नहीं हुआ। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दवा देकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 केंद्रीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि डॉक्टरों ने परीक्षण किया लेकिन मरीजों की मौत हो चुकी थी। सभी पहले से बीमार थे और उनकी मौत सामान्य थी, इसलिए परिजनों के अनुरोध पर उन्हें शव दे दिए गए।  

मौनी पर केंद्रीय अस्पताल पहुंचे 2413 मरीज, 61 हुए भर्ती
मौनी अमावस्या पर्व पर कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में दिन भर मरीजों का तांता लगा रहा। कुल 2413 मरीजों में अधिकांश सर्दी-जुकाम, बुखार और डायरिया के रहे। सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत करने वाले कुछ मरीजों के साथ 61 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। सोमवार पहले से भर्ती 30 पुराने मरीजों के साथ अस्पताल के वार्ड में 91 मरीज हैं। अभी नौ बेड खाली हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed