फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: Food Department has more than half the ration in kumbh mela

कुंभ 2019: मेला होने को है खत्म, खाद्य रसद विभाग नहीं बांट पाया आधा राशन

Wed, 13 Feb 2019 04:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Feb 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Food Department has more than half the ration in kumbh mela
प्रतीकात्मक तस्वीर

कुंभ मेले में अखाड़ों, कल्पवासियों और धार्मिक पंडालों के लिए खाद्य विभाग की व्यवस्था भारी रही। आलम यह रहा कि मेला के तीन शाही स्नान बीतने के बाद अखाड़ों, कल्पवासी और धार्मिक पंडालों के लिए आवंटित 50 फीसदी से अधिक राशन सामग्री की खपत नहीं हो सकी। यानि इनके नाम से विभाग के गोदामों में 10,780 मीट्रिक टन अनाज शेष रह गया। जबकि इनके लिए विभाग ने 16392 मीट्रिक टन खाद्य पदार्थो की आवंटन किया है। इसमें मात्र 5612 मीट्रिक टन खाद्य पदार्थो को वितरण किया जा सका है।

विज्ञापन

 
मेला में खाद्य रसद विभाग राशन सामग्री वितरण के लिए पांच गोदामों को स्थापित किया है। जो मेला क्षेत्र के सेक्टर 2,9,17 और 18 में बने हैं। जहां से गोदामों से परमिट वाले अखाड़ों, धार्मिक पंडालों को खाद्य वितरण की सीधे व्यवस्था दी। आवंटित आकंड़ों पर नजर डालें तो गोदामों में 7834 मीट्रिक टन आटा, 5384 मीट्रिक टन चावल और 3174 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन हैं। इनमें से अखाड़ों धार्मिक संगठनों के लिए 2250 मीट्रिक टन आटा, 1834 मीट्रिक टन चावल और 1528 मीट्रिेक टन चीनी को वितरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद तीन शाही स्नान और अखाड़ों की विदाई के बाद खाद्य रसद विभाग के पास 10780 मीट्रिक टन राशन बचे हुए हैं। जिसमें आटा, चावल और चीनी खाद्य पदार्थ हैं। खाद्य रसद विभाग के ज्वाइंट कमिश्रर मनोज कुमार का कहना है कि मेला में बाबाओं के यहां से राशन वितरण को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई। मांग के अनुसार दी गई। यहां तक शाही स्नान बीतने के बाद भी पचास फीसदी से अधिक राशन गोदामों में पड़े हैं। हांलाकि राशनकार्डधारियों को कोटे की दुकानों से अलग से राशन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed