{"_id":"5c432de2bdec2256646aa667","slug":"kumbh-2019-fire-broke-out-in-a-tent-at-sector-13-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: मेले में फिर लगी आग, सेक्टर 13 में टेंट जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: मेले में फिर लगी आग, सेक्टर 13 में टेंट जलकर हुआ खाक
Sat, 19 Jan 2019 07:32 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Fire in Kumbh Mela
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले में आए दिन आगजनी की घटना हो रही है। शनिवार को सेक्टर 13 में सभी पंडाल में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग प्रयागवाल सभा के पंडाल में लगी है। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बिजली के हीटर के इस्तेमाल की वजह से आग लगी थी।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 12 में भी एक जगह आग लगी है। बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत के एक संत के शिविर में आग लगी है। हलांकि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बता दें कि इससे पहले 16 जनवरी को मेले में स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में आग लग गई थी। स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में भंडारा चल रहा था उसी वक्त आग लगी थी। आग लगने से भंडारे का टेंट जलकर राख हो गया था। लेकिन उसमें सामान नहीं रखा था इसलिए पेंट के अतिरिक्त किसी और तरीके का नुकसान नहीं हुआ।