फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Famous Pakistani writter tarek fatah taken holy dip in sangam prayagraj

Kumbh 2019 : पाकिस्तानी लेखक तारिक फतह ने संगम में लगाई डुबकी, कहा संगम का जल सबसे पवित्र

Wed, 13 Feb 2019 04:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Feb 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Famous Pakistani writter tarek fatah taken holy dip in sangam prayagraj
tarek fatah in kumbh

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतह ने मंगलवार को कुंभ में डुबकी लगाई। संगम में स्नान के बाद उन्होंने मोटरबोट से कुंभ मेले की छटा देखी। इस दौरान कई धर्माचार्यों से मिले भी। उदारवादी इस्लाम के पक्षधर कनाडाई लेखक तारिक फतह दोपहर कुंभ मेला पहुंचे। उन्होंने अरैल में संस्कृति ग्राम, कला ग्राम के अलावा कुंभ के अन्य पहलुओं से सीधा साक्षात्कार किया।

विज्ञापन


उन्होंने अखाड़ों के संतों के अलावा अन्य कई धर्माचार्यों से मुलाकात की। संगम में डुबकी लगाने के बाद तारिक ने फेसबुक पर कुंभ के अनुभवों को पोस्ट भी किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि प्रयागराज में गंगा, यमुना व विलुप्त सरस्वती का संगम मोक्ष का पर्याय है।
विज्ञापन


यहां लोग इस पवित्र जल में अपने पाप धुलने आते हैं। तारिक ने बताया कि वह एक हिंदू, एक सिख व एक मुसलमान के साथ कुंभ मेला देखने आए हैं। तारिक ने ने अखाड़ों के संतों, जंगम संन्यासियों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed