फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: child death in sangam due to cold weather and prv jawans send dead body to home

कुंभ 2019: संगम स्नान को आए बच्चे की मौत, पीआरवी जवानों ने कायम की मिसाल, वाहन से पहुंचाया शव

Mon, 11 Feb 2019 12:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 Feb 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: child death in sangam due to cold weather and prv jawans send dead body to home
- फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को बांदा से परिवार संग से आए 11 वर्षीय बच्चे की ठंड से मौत हो गई। इस दौरान पीआरवी 85 के जवानों ने दुखी परिवार को संभाला और बच्चे के शव को पार्किंग स्थल तक पहुंचाया। बच्चे की मौत कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। बांदा के भिसंडी थाना स्थित सिराथू गांव का रहने वाला रामनरेश यादव रविवार को परिवार संग संगम स्नान के लिए निजी वाहन से आया था। साथ में 11 वर्षीय विकलांग बेटा सुभाष भी था। ईसीसी पार्किंग स्थल में वाहन खड़ा करने के बाद भोर में सभी संगम क्षेत्र आ गए। अभी वह काली सड़क पर मीडिया सेंटर के पास पहुंचे थे कि सुभाष ने वॉशरूम जाने की बात कही। पिता रामनरेश उसे लेकर पीछे खाली पड़ी जमीन की ओर गया। इसी दौरान अचानक सुभाष बेसुध होकर गिर पड़ा और वहीं उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस पर परिवार के लोग बिलखने लगे। पर्व के कारण पार्किंग स्थल तक जाने का भी कोई साधन नहीं मिल रहा था। उधर, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हुआ जा रहा था। सूचना पर पहुंचे पीआरवी 85 के जवान अनिल मिश्रा, प्रवीण यादव, निशाकांत तिवारी ने परिवार की मदद की। परिवार को अपने वाहन पर बैठाने के साथ ही शव को भी पार्किंग स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद परिवार शव लेकर बांदा की ओर रवाना हुआ पीआरवी के इस कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed