फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019: Branding of kumbh whole year in sangam nose said kumbh mela officer

संगम नोज पर अब साल भर होगी कुंभ की ब्रांडिंग, किला घाट के पास अस्थायी नई टेंट कॉलोनी बसाई जाएगी

Mon, 04 Mar 2019 12:10 PM IST
देव कश्यप मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Mar 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Branding of kumbh whole year in sangam nose said kumbh mela officer

महाशिवरात्रि से कुंभ मेले का औपचारिक समापन हो जाएगा। इसके बाद संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए किला घाट के पास अस्थायी नई टेंट कॉलोनी बसाई जाएगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा की गई कुंभ की ब्रांडिंग का असर रहा कि पर्व के अलावा सामान्य दिनों में अपेक्षा से अधिक भीड़ मेला क्षेत्र पहुंच रही है। स्नान घाटों पर भोर से रात तक स्नान करने वालों का तांता लगा है। शनिवार और रविवार को तो मेला जाने वाले सभी मार्ग ठसाठस रहे। अफसरों का दावा है कि औसतन हर दिन दस लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं।

विज्ञापन


यह सिलसिला मेला बाद भी जारी रहने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर मेला प्राधिकरण ने शिवरात्रि के बाद किला घाट और संगम नोज के बीच के स्थान पर नई टेंट कॉलोनी बसाने का निर्णय लिया है। इसमें आवास और भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी। न्यूनतम दर पर श्रद्धालुओं को संगम तीरे ठहरने की सुविधा मिलेगी। साथ ही संगम नोज और घाटों पर व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाएगी। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि प्रयागराज श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द संगम पर नई टेंट कॉलोनी आकार लेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed