{"_id":"5c3f6830bdec2273467dc33f","slug":"kumbh-2019-bollywood-stars-given-performance-in-saints-camp-on-sangam-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबाओं के शिविरों में होगा फिल्मी सितारों का जमघट, अनूप जलोटा और राखी सावंत का दिखेगा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबाओं के शिविरों में होगा फिल्मी सितारों का जमघट, अनूप जलोटा और राखी सावंत का दिखेगा जलवा
Wed, 16 Jan 2019 11:07 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीरियल में नई नवेली नायिका जसलीन मथारू के साथ चर्चा में आए भजन गायक अनूप जलोटा और अपनी बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली नायिका राखी सांवत का जलवा भी कुंभनगरी में देखने को मिलेगा। इसी तरह कई बाबाओं के शिविरों में बालीवुड सितारों का जमघट लगने वाला है।
विज्ञापन
उत्तराखंड से अपनी संन्यास यात्रा शुरू करने वाले पायलट बाबा के शिविर में सितारों को सबसे ज्यादा जमघट देखने को मिलने वाला है। यहां पर जलोटा और राखी सामंत के अलावा महाभारत सीरियल में पांडव की भूमिका निभाने वाले पांचों कलाकार भी आएंगे। इसी तरह भोजपुरी गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी यहां पहुंचने वाले हैं। पायलट बाबा ने बताया कि शिविर में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ज्यादातर कलाकार चार फरवरी से यहां आना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह स्वामी चिंदानंद के आश्रम में अभिनेता विवेक ओवराय के अलावा अन्य फिल्मी हस्तियों के आने की तैयारी चल रही है। इसके आलवा मध्य प्रदेश के दद्दाजी के आश्रम में अभिनेता आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे के अलावा कुछ विदेशी कलाकार भी आएंगे। स्वामी अवधेशानंद गिरी के शिविर में अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी के अलावा कई दूसरे कलाकर भी आएंगे। इसके अलावा कई प्रदेशों के कलाकारों को भी यहां बाबाओ ने अपने शिविरों में आमंत्रित किया है। जिसमें असमयिां, बंंगाली कलाकारों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के हीरो हिरोइन भी शामिल हैं।
विज्ञापन