फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bhojpuri star Nirahua snan in kumbh mela prayagraj

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने संगम में लगाई डुबकी, इस खास काम के लिए की प्रार्थना

Tue, 29 Jan 2019 10:47 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 29 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri star Nirahua snan in kumbh mela prayagraj
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : facebook

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोमवार को संगम में डुबकी लगाई। वह अपनी पहली भोजपुरी वेब-सीरीज 'हीरो वर्दीवाला' के प्रमोशन के लिए कुंभ पहुंचे हैं। हीरो वर्दीवाला में निरहुआ पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। निरहुआ ने संगम तट पर इस वेब सीरिज की सफलता के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में निरहुआ ने बताया कि हीरो वर्दीवाला को दर्शकों के लिए खासतौर से तैयार किया गया है। उम्मीद है कि प्रशंसक इसे देखेंगे और आनंद लेंगे। प्रशंसकों की पसंद और मनोरंजन के पहलू को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। 'हीरो वर्दीवाला' में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे लीड भूमिका में हैं।
विज्ञापन


इस सीरीज में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए 'भोजपुरी इंडस्ट्री की हेलन' संभावना सेठ इस सीरीज में आइटम नंबर गीत 'ना तो फुर्र से चिरैया उड़ जाई' पर डांस करती दिखेंगी। इस गीत को गाया है ओम झा और प्रियंका सिंह ने। 'हीरो वर्दीवाला' में निरहुआ स्पेेशल टास्क फोर्स ऑफीसर तेजस्वी प्रताप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बदमाश  ब्लैकस्टार का सामना करने और उसके गलत कामों को रोकने के लिए काम करता है। वेद प्रकाश शर्मा के मशहूर उपन्यास 'वर्दीवाला गुंडा' पर आधारित यह डिजिटल रूपांतरण बेहतरीन अदाकारी और निर्देशन के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed