फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All Akhara Started off from the Kumbh mela 2019

कुंभ 2019: अखाड़ों की आई चलाचली की बेला, बना ‘कढ़ी-पकौड़ी’ का भोजन प्रसाद

Mon, 11 Feb 2019 12:52 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 11 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
All Akhara Started off from the Kumbh mela 2019
Kumbh 2019

कुंभ के तीसरे शाही स्नानपर्व वसंत पर डुबकी लगाने के बाद अखाड़ों की छावनी में भी चलाचली की बेला आ गई। शाही स्नान के बाद अब काशी की रवानगी की तैयारी है। परंपरा 

विज्ञापन

के मुताबिक डुबकी लगाकर लौटे अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, श्रीमहंतों ने अखाड़े की धर्मध्वजा के नीचे ‘पुकार’ करके गुरु महाराज के चरणों में भेंट अर्पित की।
विज्ञापन


अखाड़ों की छावनी में ‘कढ़ी-पकौड़ी’ का भोजन प्रसाद भी बना। संतों ने साथ बैठकर एक पंक्ति में भोजन और कुंभ पर्व की कुशलता के लिए आशीष मांगा। अखाड़ों की विदाई की तैयारियां आरंभ हो गई हैं, तकरीबन एक सप्ताह के भीतर शैव अखाड़े काशी पहुंच जाएंगे।पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के अष्टकौशल महंत और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, काशी रवानगी से पहले अखाड़े की छावनी में ही पंचों की सहमति से कार्यकारिणी बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को ही अष्टकौशल के नए महंत और कारबारियों का चुनाव किया जाएगा। यह नई कार्यकारिणी ही काशी की जिम्मेदारी संभालेगी। चौदह फरवरी को औपचारिक रूप से ‘चांदना’ के तहत नए अष्टकौशल महंत, कारबारियों का तिलक चंदन करके अभिषेक किया जाएगा। वहीं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में तीसरे शाही स्नान के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। महानिर्वाणी सहित अन्य अखाड़ों की छावनी में भी ‘कढ़ी पकौड़ी’ का प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed