{"_id":"5c72cbddbdec2275c51249d2","slug":"kumbh-2019-25-year-old-italian-woman-disappeared-from-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh 2019: इटली से कुंभ मेले में आई पर्यटक हुई लापता, पुलिस कर रही मिलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh 2019: इटली से कुंभ मेले में आई पर्यटक हुई लापता, पुलिस कर रही मिलने का दावा
Sun, 24 Feb 2019 10:22 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
italian women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली से कुंभ मेले में पहुंची विदेशी पर्यटक रविवार शाम रहस्यमय हालात में लापता हो गई। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उसके साथियों ने खोया-पाया केंद्र में पहुंचकर जानकारी दी। विदेशी पर्यटक के लापता होने की खबर पर हड़कंप मच गया। चार घंटे बाद पता चला कि बिछड़ने के बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गई थी। इस मामले में कुंभ मेला क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसकी संख्या KU-19890 है।
विज्ञापन
इटली की रहने वाली 25 वर्षीय आइरीन पिछले दिनों अपनी एक महिला व एक पुरष मित्र संग भारत आई है। रविवार को वह दोस्तों संग कुंभ मेले में पहुंची। शाम को सभी घूम रहे थे कि तभी वह लापता हो गई। साथी उसे काफी देर तक तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों के बताने पर शाम को वह सेक्टर चार स्थित खोया-पाया केंद्र पहुंचे और वहां आइरीन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
बताया कि आइरीन ने नीले रंग का स्कार्फ व काली रंग की जैकेट पहन रखी है। विदेशी पर्यटक के लापता होने की खबर मिली तो मेला पुलिस में हड़कंप मच गया। वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर पुलिसकर्मियों को उसके हुलिए की जानकारी दी गई। पुलिस अफसरों का दावा है कि रात करीब 10 बजे उसके बारे में पता लगा लिया गया। डीआईजी कुंभ केपी सिंह ने बताया कि बिछड़ने के बाद विदेशी पर्यटक वाराणसी के लिए रवाना हो गई थी। फोन के जरिए उसके दोस्तों से उसका संपर्क करा दिया गया।
विज्ञापन