फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kshatriya Mahasabha: Kshatriya community will show its strength in the pretext of conference

क्षत्रिय महासभा: सम्मेलन के बहाने अपनी ताकत दिखाएगा क्षत्रिय समाज, 15 सितंबर को जिला पंचायत में जुटेंगे दिग्गज

Thu, 05 Sep 2024 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 05:59 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में समाज के लोगों को उचित सम्मान नहीं दिया गया इसका नतीजा सबके सामने है। आगे आने वाले समय में भी अगर भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई तो और गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना काफी जरूरी है। ताकि सही जनसंख्या की जानकारी हो सके।

विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha: Kshatriya community will show its strength in the pretext of conference
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन 15 सितंबर को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया है। इसमें समाज के युवाओं और वीरांगनाओं की दशा और दिशा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के युवाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में इसकी जानकारी देते हुए महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि कोई भी सरकार क्षत्रिय समाज को नजर अंदाज नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन










लोकसभा चुनाव में समाज के लोगों को उचित सम्मान नहीं दिया गया इसका नतीजा सबके सामने है। आगे आने वाले समय में भी अगर भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई तो और गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना काफी जरूरी है। ताकि सही जनसंख्या की जानकारी हो सके। भारत में तो सिर्फ चार ही प्रमुख जातियां ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र थे। आज इतनी जातियां और उपजातियां कहां से पैदा हो गई हैं इसकी जड़ में जाना जरूरी है।
विज्ञापन


कहा कि क्षत्रिय समाज किसी भी राजनीतिक पार्टी के अधीन नहीं है। समाज और देश के हित में जो सरकार और पार्टी कार्य करेगी समाज के लोग उसका समर्थन करते हैं। 15 सितंबर को आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद कुंवर हरिबंश सिंह होंगे। इसके अलावा महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह अपना उद्बोधन देंगे। इसके अलावा क्षत्रिय समाज के तमाम पूर्व अधिकारी और राजनेता हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed